मक्का की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 20 प्रतिशत तक बढ़े भाव

Share Product प्रकाशित - 12 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मक्का की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 20 प्रतिशत तक बढ़े भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में मक्का के भाव और आगे बाजार का रूख 

मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस समय बाजार में मक्का की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। मंडियों में मक्का की कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई है। इससे मक्का किसानों को बेहतर लाभ की उम्मीद बंधी है। मक्का की कीमतों में आए उछाल को लेकर बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि पोल्ट्री व्यवसाय की बढ़ती मांग और इथेनाल बनाने में मक्का के उपयोग के कारण मक्का के भावों में तेजी आई है।

Buy Used Tractor

इस समय देश की अधिकांश मंडियों में मक्का के भाव एमएसपी से ऊपर बने हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24 फसल सीजन के लिए 2,090 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि वर्तमान में अधिकांश मंडियों में मक्का का भाव 2309 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। मध्य भारत की बात करें तो मध्यप्रदेश की टिमरनी मंडी में मक्का का अधिकतम भाव 2764 रुपए प्रति क्विंटल तक देखा गया है।

इससे पहले अक्टूबर 2023 की शुरूआत में मक्का भाव 1850 रुपए था जो एमएसपी से भी कम था। लेकिन तीन माह के दौरान मक्का के भावों में काफी अच्छी तेजी देखी रही है। ऐसे में किसानों के लिए इस समय मक्का के अच्छे भाव प्राप्त करने का बेहतर मौका है। जिन किसानों व व्यापारियों ने मक्का की फसल को स्टॉक कर रखा है, वे इस समय मक्का की उपज बेचकर काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको देश की मंडियों में क्या चल रहे है मक्का के भाव, मक्का के भावों को लेकर क्या रहेगा बाजार का रूख, मक्का के भावों में मंदी आएगी या तेजी, मक्का के भाव में बढ़ोतरी को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट़स आदि जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं।

देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे हैं मक्का के भाव

देश की अलग-अलग मंडियों में मक्का के भाव अलग-अलग चल रहे हैं। लेकिन अधिकांश मंडियों में मक्का के भाव एमएसपी से ऊपर है। ऐसे किसान अपनी स्टॉक की गई उपज को बाजार में बेचकर काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम यहां देश प्रमुख मंडियों के भाव यहां दे रहे हैं, जो इस प्रकार से है

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहा है मक्का का भाव

  • ब्यावर मंडी - 2700 रुपए प्रति क्विंटल
  • भवानी मंडी (चौमेहला) - 2250 रुपए क्विंटल
  • विजय नगर मंडी- 2485 रुपए प्रति प्रति क्विंटल
  • सवाईमाधोपुर मंडी- 2400 रुपए प्रति क्विंटल 
  • बारां मंडी- 2200 रुपए प्रति क्विंटल 
  • बूंदी मंडी- 2280 रुपए प्रति क्विंटल
  • देवली मंडी- 2410 रुपए प्रति क्विंटल 
  • कोटा मंडी- 2300 रुपए प्रति क्विंटल 
  • प्रतापगढ़ मंडी- 2433 रुपए प्रति क्विंटल 
  • उदयपुर मंडी- 2450 रुपए प्रति क्विंटल 

मध्यप्रदेश की मंडियों क्या चल रहा है मक्का का भाव

  • टिमरनी मंडी- 2764 रुपए प्रति क्विंटल
  • चौरई मंडी- 2300 रुपए प्रति क्विंटल 
  • छिंदवाड़ा मंडी- 2240 रुपए प्रति क्विंटल 
  • धामनोद मंडी- 2226 रुपए प्रति क्विंटल
  • पाटन मंडी- 2200 रुपए प्रति क्विंटल 
  • सीहोर मंडी- 2225 रुपए प्रति क्विंटल  

महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहा है मक्का का भाव

  • अहमदनगर- 2700 रुपए प्रति क्विंटल
  • चालीस गांव- 2200 रुपए प्रति क्विंटल 
  • देवला मंडी- 2200 रुपए प्रति क्विंटल 
  • दोंडाइचा मंडी- 2240 रुपए प्रति क्विंटल
  • कुर्दवाड़ी मंडी- 2250 रुपए प्रति क्विंटल 
  • लासलगांव (निफाड) मंडी- 2325 रुपए प्रति क्विंटल 
  • लासलगांव (विंचुर) मंडी- 2230 रुपए प्रति क्विंटल 
  • मुंबई मंडी- 4000 रुपए प्रति क्विंटल 
  • पुणे मंडी- 2500 रुपए प्रति क्विंटल 
  • सताना मंडी- 2230 रुपए प्रति क्विंटल
  • शहादा मंडी- 2921 रुपए प्रति क्विंटल 

गुजरात की मंडियों में क्या चल रहा है मक्का का भाव

  • दाहोद मंडी- 2630 रुपए प्रति क्विंटल
  •  गोधरा मंडी- 2260 रुपए प्रति क्विंटल 
  • गोंडल मंडी- 2355 रुपए प्रति क्विंटल
  • हिम्मतनगर मंडी- 2345 रुपए प्रति क्विंटल 
  • जम्बूसर (कावी) मंडी- 2200 रुपए प्रति क्विंटल 
  • राजुला मंडी- 2200 रुपए प्रति क्विंटल

मक्का को लेकर क्या रह सकता है बाजार का रूख

बाजार एक्सर्ट्स की मानें तो इस साल 2023 के अक्टूबर माह की शुरुआत से मक्का के भावों में तेजी आनी शुरू हो गई थी और वर्तमान में भाव एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं। आगे भी इसके भावों में इजाफा हो सकता है। क्योंकि इस समय भारत सरकार ने बाहर से मक्का के आयात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में बाहर से हमारे देश में मक्का का आयात नहीं हो पा रहा है। हमारे देश में इस साल मक्का का उत्पादन इतना नहीं हुआ है जो बाजार की मांग को पूरी कर सके। ऐसे में जिन किसानों ने मक्का का स्टॉक कर रखा है, वे इस समय काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अभी मक्का को बेचने का काफी अच्छा समय है। अभी इसकी बाजार मांग अच्छी बनी हुई है और घरेलू आवश्यकता, उत्पादन से अधिक है। ऐसे में किसानों को इस समय मक्का का बेहतर भाव मिल सकता है। आगे मक्का के भावों में उथल-पुथल देखी जा सकती है।

Tractor Junction Mobile App

मक्का की कीमतें बढ़ने से पशु चारा व पोल्ट्री व्यवसाय पर कितना असर

बाजार जानकारों के मुताबिक मक्का की कीमतें बढ़ने से पशुधन चारा क्षेत्र पर असर दिखाई देगा। खरीफ की फसल समाप्त हो गई है और आवक 25 से 27 प्रतिशत कम हो रही है। अनियमित मानसून के कारण फसल प्रभावित हुई है। इसके कारण कीमतों में तेजी दिखाई दे रही है। इधर व्यापारी कीमतें बढ़ने की आशा में इसका स्टॉक किए हुए है, क्योंकि सरकार ने इथेनॉल उत्पादन में मक्का के उपयोग की अनुमति दी है। यदि सरकार मक्का से आयात शुल्क हटा दे तो पोल्ट्री उद्योग को कुछ राहत मिल सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरजॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back