गेहूं की कीमतों में फिर आया उछाल, 4,500 रुपए के पार पहुंचा भाव

Share Product प्रकाशित - 01 Jan 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गेहूं की कीमतों में फिर आया उछाल, 4,500 रुपए के पार पहुंचा भाव

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं का ताजा भाव और आगे बाजार का रूख

गेहूं की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। गेहूं के भाव एमएसपी से दुगुने स्तर पर पहुंच गए हैं। कई मंडियों में गेहूं एमएसपी से काफी ऊपर के भाव में बिक रहा है। यदि बात करें मध्य भारत की तो यहां की अशोक नगर मंडी में गेहूं का भाव 4500 रुपए तक पहुंच गया है जो अब तक का सबसे अधिक भाव माना जा रहा है। अन्य मंडियों में भी गेहूं के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहे हैं। 

Buy Used Tractor

भारत सरकार ने विपणन सत्र 2023-24 के लिए गेहूं का एमएसपी 2,125 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारत किया हुआ है। ऐसे में उन किसानों और व्यापारियों को इस समय में अधिक लाभ मिल रहा है जिन्होंने गेहूं का स्टॉक किया हुआ है। बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी गेहूं के भावों में तेजी जारी रहेगी। नई फसल के आने पर ही भाव में कमी आने की उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि गेहूं का भाव उसकी क्वालिटी व दानों के आकार व चमक पर निर्भर करता है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको विभिन्न मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव और आगे गेहूं के भावों को लेकर क्या रहेगा बाजार का रूख आदि जानकारी दे रहे हैं।

देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव

देश अलग-अलग मंडियों में गेहूं के भाव अलग-अलग चल रहे हैं। गेहूं के भावों में रोजाना उतार-चढ़ाव बना रहता है। देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव इस प्रकार रहे।

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव

  • अशोक नगर मंडी में गेहूं का भाव 4665 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • धार मंडी में गेहूं का भाव 3,000 रुपए प्रति क्विंटल चल रह है।
  • बदनावर मंडी में गेहूं का भाव 2800 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • हरदा मंडी में गेहूं का भाव 2715 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बैरसिया मंडी में गेहूं का भाव 2595 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • हरसूद मंडी में गेहूं का भाव 2559 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बरेली मंडी में गेहूं का भाव 2410 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गोतमपुरा मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • विदिशा मंडी में गेहूं का भाव 2880 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मंदसौर मंडी में गेहूं का भाव 2672 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • कसरावद मंडी में गेहूं का भाव 2555 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • खंडवा मंडी में गेहूं का भाव 3031 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

गुजरात की मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव

  • महुआ (स्टेशन रोड) मंडी में गेहूं का भाव 3500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • चोटिला मंडी में गेहूं का भाव 2800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • दाहोद मंडी में गेहूं का भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सिद्धपुर मंडी में गेहूं का भाव 3055 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • धनेरा मंडी में गेहूं का भाव 2750 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • धोराजी मंडी में गेहूं का भाव 2705 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • वांकानेर मंडी में गेहूं का भाव 2760 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • वेरावल मंडी में गेहूं का भाव 2850 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • विसावदर मंडी में गेहूं का भाव 2805 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • ध्रोल मंडी में गेहूं का भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • हलवद मंडी में गेहूं का भाव 2785 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • हिम्मतनगर मंडी में गेहूं का भाव 2735 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जम्बूसर मंडी में गेहूं का भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जामनगर मंडी में गेहूं का भाव 2955 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कादी मंडी में गेहूं का भाव 2960 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • कोडिनार मंडी में गेहूं का भाव 2970 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मेहसाणा मंडी में गेहूं का भाव 2875 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मेहसाणा (जोर्नांग) मंडी में गेहूं का भाव 2755 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • पालनपुर मंडी में गेहूं का भाव 2725 रुपए प्रति क्विंटल है।

महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव

  • सोलापुर मंडी में गेहूं का भाव 4130 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • हिंगोली मंडी में गेहूं का भाव 3555 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • उमरेड मंडी में गेहूं का भाव 3100 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • पैठण मंडी में गेहूं का भाव 2900 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • भोकरदन मंडी में गेहूं का भाव 2800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • नागपुर मंडी में गेहूं का भाव 2711 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कालवन मंडी में गेहूं का भाव 2401 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • किल धारूर मंडी में गेहूं का भाव 2250 रुपए प्रति क्विंटल है।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव

  • नौतनवा मंडी में गेहूं का भाव 2700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • आगरा मंडी में गेहूं का भाव 2600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • अकबरपुर मंडी में गेहूं का भाव 2570 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • अलीगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2420 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • इलाहाबाद मंडी में गेहूं का भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • औरैया मंडी में गेहूं का भाव 2520 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • आजमगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2560 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बदायूं मंडी में गेहूं का भाव 2580 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • बलिया मंडी में गेहूं का भाव 2560 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बाराबंकी मंडी में गेहूं का भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • बरेली मंडी में गेहूं का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • देवरिया मंडी में गेहूं का भाव 2465 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • एटा मंडी में गेहूं का भाव 2600 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • इटावा मंडी में गेहूं का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • फरुखाबाद मंडी में गेहूं का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • गोंडा मंडी में गेहूं का भाव 2600 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • गोरखपुर मंडी में गेहूं का भाव 2480 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • झांसी मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • कन्नौज मंडी में गेहूं का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • कानपुर (अनाज) मंडी में गेहूं का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • लखीमपुर मंडी में गेहूं का भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • लखनऊ मंडी में गेहूं का भाव 2580 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मथुरा मंडी में गेहूं का भाव 2540 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मिर्जापुर मंडी में गेहूं का भाव 2675 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • मुरादाबाद मंडी में गेहूं का भाव 2540 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • मुजफ्फरनगर मंडी में गेहूं का भाव 2570 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • पीलीभीत मंडी में गेहूं का भाव 2610 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • रायबरेली मंडी में गेहूं का भाव 2415 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सहारनपुर मंडी में गेहूं का भाव 2620 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • शामली मंडी में गेहूं का भाव 2520 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • सीतापुर मंडी में गेहूं का भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • सुल्तानपुर मंडी में गेहूं का भाव 2600 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • उन्नाव मंडी में गेहूं का भाव 2525 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूं के भाव

  • प्रतापगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • अनूपगढ़ मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • अन्ता मंडी में गेहूं का भाव 2325 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • बारां मंडी में गेहूं का भाव 2606 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • छाबड़ा मंडी में गेहूं का भाव 2665 रुपए प्रति क्विटल है।
  • देवली मंडी में गेहूं का भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • दूनी मंडी में गेहूं का भाव 2780 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • फतहनगर मंडी में गेहूं का भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • जयपुर (बस्सी) में गेहूं का भाव 2576 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • खानपुर मंडी में गेहूं का भाव 2721 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • संगरिया मंडी में गेहूं का भाव 2250 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

गेहूं को लेकर आगे क्या है रहेगा बाजार का रूख

बाजार जानकारों की मानें तो अभी गेहूं के भावों में 400-500 रुपए का उतार चढ़ाव बना रह सकता है। अभी नई फसल आने में समय है, ऐसे में गेहूं के भावों में तेजी बनी रहेगी। इस बीच भाव में थोड़ी बहुत गिरावट भी आ सकती है लेकिन यह गिरावट कोई खास नहीं होगी। नई फसल आने तक गेहूं के बाजार भाव ऊंचे बने रह सकते हैं। इस समय वे किसान व व्यापारी काफी अच्छा पैसा कमा रहे हैं जिन्होंने अपनी गेहूं की उपज स्टोरेज कर रखी थी और अब वह स्टॉक निकाल रहे हैं। ऐसे में आशा की जाती है कि मार्च-अप्रैल तक गेहूं के भावों में कमी आ सकती है।

नोट : किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी गेहूं की फसल बेचने से पहले अपनी निकटतम मंडी से भाव की जानकारी अवश्य कर लें और उसी के अनुसार फसल का विक्रय करें, क्योंकि मंडियों में जिंसों के भावों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होता रहता है।

Tractor Junction Mobile App

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरइंडो फार्म ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।


 

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back