प्रकाशित - 28 Apr 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
भारत में किसानों के बीच कुछ कंपनियों के ट्रैक्टर ज्यादा लोकप्रिय है। ऐसे ही एक कंपनी है सॉलिस यानमार। यह कंपनी इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITL) का प्रमुख ब्रांड है। सॉलिस के जापानी तकनीक वाले ट्रैक्टर देश के किसानों की हर जरूरत को पूरा कर रहे हैं। अगर आप कृषि या उससे संबंधित कार्यों को आत्मविश्वास के साथ करना चाहते हैं तो सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर सर्वश्रेष्ठ विकल्प हो सकता है। जापानी तकनीक से निर्मित 50 एचपी का यह ट्रैक्टर किसानों की समृद्धि के लिए विकसित किया गया है। सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट से जानें कि एक किसान को सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर क्यों खरीदना चाहिए।
सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर में जापानी टेक्नोलॉजी का एडवांस इंजन, हाइड्रोलिक सिस्टम और ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 50 एचपी का E3 इंजन कर्व (फ्यूल+टॉर्क) के अनुसार निर्मित है। इसका शक्तिशाली इंजन ज्यादा पावर, टॉर्क और पिकअप से खेती के कार्यों को आसानी से करके किसानों को हमेशा खुश रखता है। डीजल की कम खपत के कारण किसानों को ज्यादा माइलेज और इंजन को लंबी उम्र मिलती है। सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर 2000 रेटेड RPM पर बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है।
सॉलिस 5015 ई में ADDC टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसमें स्मूथ संचालन के लिए नेक्स्ट जनरेशन हाइड्रोट्रोनिक हाइड्रोलिक कंट्रोल वाल्व दिया गया है। इसे डिजिटल रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। इसका कंट्रोल सटीक होता है और उपकरण समान गहराई में चलता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है। लिफ्ट का सेट करने के इसमें एडवांस जैक वाला सिस्टम दिया गया है जिससे उपकरणों को आसानी से जोड़ा जा सकता है। सोलिस 5015 ई Multi Disc Outboard OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
सॉलिस 5015 ई में डबल डिस्ट्रीब्यूटर वॉल्व दिए गए हैं जिसकी सहायता से एमबी प्लाऊ, डोजर और लेजर लेवलर जैसे उपकरण भी चलाए जा सकते हैं। इनको कंट्रोल करने का लीवर चालक की पहुंच में दिया गया है। पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम है। अत्याधुनिक सोलिस 5015 ई एक जापानी तकनीक का चमत्कार है जो विभिन्न फसलों और मिट्टी की विशिष्ट स्थितियों के लिए बनाया गया है।
सोलिस E सीरीज़ ट्रैक्टर अपने ग्राहकों को श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ आता है। इसकी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में 10+5 ट्रांसमिशन के साथ ईज़ी शिफ्ट स्पीड प्लस गियरबॉक्स, उच्चतम PTO पावर, ड्यूल क्लच, विशाल प्लेटफॉर्म के साथ एडजस्टेबल सीट, LED गाइड लाइट्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और एरोडायनामिक स्टाइल, इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पावर स्टीयरिंग, डुअल क्लच जैसी कई एडवांस्ड विशेषताएं हैं जो इसे प्रतियोगिता से अलग बनाती हैं। इसमें 55 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
भारत में सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट में है। सॉलिस 5015 ई 2WD ट्रैक्टर की कीमत 7.45 लाख रुपए से शुरू होकर 7.90 लाख रुपए तक है। वहीं 4 व्हील ड्राइव 5015 सॉलिस की कीमत 8.50 लाख रुपए से 8.90 लाख रुपए तक है। ट्रैक्टर जंक्शन पर सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की खरीद पर लोन की आसानी सुविधा उपलब्ध है। किसान भाई, अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
इंजन एचपी | 50 एचपी |
सिलेंडर | 3 |
आरपीएम | 2000 |
अधिकतम टॉर्क | 210 |
अधिकतम स्पीड | 37 किमी प्रतिघंटा |
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सोनालिका ट्रैक्टर, जॉन डियर ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।