यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

मानसून अलर्ट : केरल पहुंचा मानसून, इन राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना

प्रकाशित - 31 May 2024

जानें, आपके राज्य में कब होगी बारिश

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिर मानसून 2024 (Monsoon 2024) अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। इसके साथ ही मानसून ने केरल सहित 8 राज्यों में अपनी एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार आम तौर पर मानसून एक जून तक केरल पहुंचता है और इसके बाद 5 जून तक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में प्रवेश करता है। लेकिन इस बार मानसून समय से पहले ही आ गया है और केरल में अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले और पूर्वोत्तर राज्यों में समय से 6 दिन पूर्व ही प्रवेश कर लिया है।

बता दें कि मौसम विभाग ने मानसून के 30-31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन इससे पहले ही मानसून की केरल में एंट्री हो गई है। यदि बात करें मानसून के खेती पर प्रभाव की तो बताया जा रहा है कि इस साल का मानसून खेती के लिए लिहाज से काफी अच्छा है। ऐसे में किसान खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन की उम्मीद कर सकते हैं। आइये जानते हैं, देश में समय से पहले मानसून की एंट्री और इसके खेती पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।

24 घंटे में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल और माहे में प्रवेश कर गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश को मानसून ने पूरी तरह से कवर कर लिया है। इसी के साथ त्रिपुरा, मेघालय और असम के अधिकांश हिस्सों में मानसून का प्रवेश हो गया है। इसके अलावा मानसून ने लक्षद्वीप के कुछ भागों, दक्षिणी अरब सागर और मध्य अरब सागर के साथ ही दक्षिणी तमिलनाडु में भी प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की स्थिति अभी उत्तरी सीमा अमिनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला एवं धुबनी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई है।

किस राज्य में कब एंट्री करेगा मानसून

सामान्यत: मानसून 5 जून तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर करता है, लेकिन इस बार समय से पहले आने के साथ ही मानसून ने कुछ राज्यों को पहले ही कवर कर लिया है। मानसून 10 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना और 15 जून तक गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार राज्यों में पहुंचता है। वहीं राजस्थान में मानसून 25 जून तक एंट्री करता है। यदि स्थितियां अनुकूल रही तो इन राज्यों में भी मानसून समय से पहले पहुंच सकता है।

इस बार कैसी होगी मानसून की बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मानसून 2024 के दौरान देश में औसत से 106 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने का अनुमान है, जो सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक है। ऐसे में इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रवार बारिश के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 106 प्रतिशत से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य बारिश (92 से 108 प्रतिशत) हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश (<94) की संभावना है। मानसून का कोर जोन, जो देश के अधिकांश वर्षा-आधारित कृषि क्षेत्र को कवर करता है, वहां भी 106 प्रतिशत से अधिक बारिश होने की संभावना है।  

मानसून की बारिश का खेती पर प्रभाव

किसानों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान और चेतावनियों का पालन करना चाहिए ताकि वे संभावित समस्याएं जैसे- बाढ़, लू, आंधी जैसी विषम स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रह सकें। मौसम विभाग की रिपोर्ट अनुसार देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है जो खेती के लिए लाभकारी बताई जा रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ और लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी खरीफ फसल बुवाई की योजना बनाएं और जल संसाधनों का बेहतर तरीके से प्रबंधन करें ताकि खरीफ फसलों का बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा 275 डीआई टी यू

39 एचपी | 2007 Model | पाली, राजस्थान

₹ 1,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2013 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 3,35,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2022 Model | नाशिक, महाराष्ट्र

₹ 7,10,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें