मानसून 2024 : इन राज्यों में पहुंचा मानसून, जानें, आपके राज्य में कब होगी बारिश

Share Product प्रकाशित - 13 Jun 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

मानसून 2024 : इन राज्यों में पहुंचा मानसून, जानें, आपके राज्य में कब होगी बारिश

जानें, दिल्ली और उत्तर भारत में कब होगी मानसून की बारिश

Monsoon 2024 : दक्षिणी भारत के कई राज्यों में मानसून 2024 की एंट्री हो चुकी है, इससे वहां पर भारी बारिश हो रही है। वहीं उत्तरी भारत में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। यहां तापमान अधिक होने से दिनभर गर्मी का प्रकोप बना हुआ है और लोगों को बेसब्री से मानसून के आने का इंतजार है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में मानूसन के प्रवेश को लेकर तारीखों की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि उत्तरी भारत के किस राज्य में कब मानसून का प्रवेश होगा और बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

यदि बात करें दक्षिण भारत की तो यहां केरल में निर्धारित तिथि से दो दिन पहले ही मानसून प्रवेश कर गया था। केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में मानसून ने 30 मई 2024 को ही दस्तक दे दी थी। इसके बाद मानसून ने महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है। इससे बीते रविवार को मुंबई में जोरदार बारिश हुई। जहां एक ओर दक्षिणी व पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सक्रिय है लेकिन उत्तरी भारत के राज्य अभी भी गर्मी से बेहाल हैं। यहां दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में बारिश को लोग तरस रहे हैं। ऐसे में यहां लोग यह जरूर जानना चाहेंगे कि उनके यहां मानसून की बारिश कब होगी और उन्हें गर्मी निजात मिलेगी।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से भारत मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के आधार पर मानसून 2024 के साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कैसा रहेगा मौसम इसके बारे में भी बता रहे हैं। हालांकि हम समय-समय पर आपको आज का मौसम, कल का मौसम, परसों का मौसम, अगले 5 दिन का मौसम, अगले 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते रहते हैं। तो आइये जानते हैं मानसून 2024 अब कहां तक पहुंचा और आगे कब, किस राज्य में पहुंच कर बारिश करा सकता है।

अब तक कहां पहुंचा मानसून

केरल में मानूसन की एंट्री 30 मई को हुई थी, इसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक को मानसून ने कवर कर लिया और यहां बारिश हो रही है। आंध्रप्रदेश में भी मानसून की बारिश हो रही है। तेलंगाना के अधिकांश इलाकों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। मानसून ने धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। इसके बाद मानसून 11 जून को गुजरात में प्रवेश कर चुका है। इससे यहां के कई इलाकों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है।

उत्तरी भारत के राज्यों में कब आएगा मानसून

मानसून की रफ्तार तेज होने से इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से पहले हर जगह पहुंच रहा है। यदि बात की जाए गुजरात की तो यहां आमतौर पर मानसून 15 जून तक आता है, लेकिन इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से चार दिन पहले यानी 11 जून को ही राज्य में प्रवेश कर गया। इसी तरह महाराष्ट्र में समय से पहले मानसून की एंट्री हो गई। मानसून की चाल को देखते हुए अनुमान है कि 15 से 20 जून तक मानसून मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहुंच सकता है। 16 से 18 जून तक बिहार व झारखंड राज्यों में दस्तक दे सकता है। यूपी में मानसून 20-30 जून तक प्रवेश कर सकता है। वहीं राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर में मानसून 25 जून के बाद पहुंच सकता है। हरियाणा, पंजाब में मानसून 29 जून तक पहुंकर बारिश कर सकता है। दिल्ली में मानसून के 27 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मानसून 29 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।

इन राज्यों अभी नहीं मिलेगी गर्मी से निजात

मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ भागों में लू चलने की संभावना है। दिल्ली में 18 जून तक लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले सात दिनों के लिए लू का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व झारखंड के कुछ भागों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही। इसी प्रकार पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, दक्षिण बिहार और उत्तरी ओडिशा में लू की स्थिति बनी रही। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसी प्रकार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

Mahindra 275 DI TU SP Plus

इस समय देश में क्या बन रहे हैं मौसम सिस्टम

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इस समय जो मौसम प्रणालियां बन रही है, वे इस प्रकार से हैं-

  • दक्षिण-पश्चिम उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।
  • बिहार के मध्य भागों में एक और चक्रवाती परिसंचरण है।
  • पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • बिहार के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम होते हुए नागालैंड तक एक द्रोणिका फैली हुई है।
  • दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण है।
  • कतरनी क्षेत्र समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर करीब 17 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर चलता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

  • केरल, अंडमान, और निकोबार द्वीप समूह, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • लक्षद्वीप, दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, तटीय ओडिशा और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान देश में कहां है बारिश होने की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक,, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

  • आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश, दक्षिणी गुजरात और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
  • दक्षिण मध्य प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, पंजाब के कुछ भागों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back