Monsoon 2024 : इंतजार खत्म, इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

Share Product प्रकाशित - 24 Jun 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

Monsoon 2024 : इंतजार खत्म, इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

मौसम अपडेट : जानें, आपके राज्य में कब शुरू होगी मानसून की बारिश

भीषण गर्मी के बाद पूरे देश में मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों और लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है। देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है। अब मानसून जल्द ही बचे हुए राज्यों की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे पूरे देश को कवर कर लेगा। बताया जा रहा है कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश होगी जो खेती के लिहाज से काफी अच्छी होगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकांश भागों में मानसून पहुंच गया है और जल्द ही पूरे देश में मानसून की फैल जाएगा। हालांकि 4 जून को केरल पहुंचे मानसून की शुरुआती गति धीमी रही लेकिन अब इसकी रफ्तार में तेजी दिखाई दे रही है। ऐसे में माना जा सकता है कि जल्द ही उन क्षेत्रों में भी मानसून की बारिश या प्री-मानसून की गतिविधियां देखने को मिल सकती है जहां अभी भी गर्मी व लू का प्रकोप बना हुआ है। बता दें इस बार पड़ी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार आज का मौसम, कल का मौसम, परसों का मौसम सहित अगले 5 दिन के मौसम के साथ ही मानसून 2024 के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

अब तक कहां पहुंचा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मानसून फैल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है और महाराष्ट्र में भी बचे हुए हिस्से को भी इसने कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश में भी मानसून पहुंच चुका है और इसने यहां के बड़े हिस्से को कवर कर लिया है। इधर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ जिलों में मानसून का प्रवेश हो चुका है। बताया जा रहा है कि अगले चार दिनों के दौरान मानसून गुजरात के अधिकांश क्षेत्रों को कवर कर लेगा। इसके साथ ही मानसून छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बचे हुए हिस्सों को कवर कर लेगा। वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, झारखंड के कुछ भागों तक पहुंच जाएगा। इधर स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष भागों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं और अगले 3 दिनों के दौरान मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है।  

अगले 5 दिनों के दौरान किन राज्यों में हो सकती है बारिश

अगले पांच दिनों के दौरान देश के पश्चिमी तट गुजरात के तटीय इलाकों, केरल, कर्नाटक व महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है। इसमें कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं अगले 6 दिनों तक दिल्ली में बेहद हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, कोंकर्ण और गोवा व गुजरात के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इधर ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणपूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार के कुछ भागों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ भागों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और विदर्भ में हल्की बारिश हो सकती है।

हीटवेव से मिलेगी निजात

अगले पांच दिनों तक पूरे भारत में कहीं भी हीट वेव की स्थिति देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि 25 व 26 जून को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हीटवेव की स्थिति हो सकती है। यदि बात की जाए दिल्ली की तो यहां अब हीटवेव की संभावना नहीं है, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

Mahindra Oja 3140 4WD

दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 29 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

राजस्थान के मौसम का पूर्वानुमान

राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र के कुछ भागों के अधिकतम तापमान में आगामी 72 घंटों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तथा हीटवेव दर्ज होने की संभावना है। वहीं जोधपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, जोधपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 27 जून से मेघगर्जन या बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और 27 व 28 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के तात्कालिक पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला में मेघगर्जन या आकाशीय बिजली के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

यूपी के लिए मौसम का पूर्वानुमान

अगले कुछ घंटों में यूपी के आगरा, अलीगढ़, औरैया, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड, हरदोई, अमरोहा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरपुर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली और उन्नाव के कुछ स्थानों पर करीब 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में अभी मानसून का प्रवेश नहीं हुआ है। सोनभद्र के करीब मानसून पहुंचा है। प्रदेश में मानूसन के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बन रही है। इससे 25 जून से लखनऊ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश के 33 जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। इससे यहां के कई जिलों में बारिश हो सकती है। अगले दो से तीन दिनों में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। सबसे आखिर में मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को भोपाल में बादलों के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और इंदौर, जबलपुर अंचल में अच्छी बारिश होगी। ग्वालियर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 जून को इंदौर, ग्वालियर और भोपाल में आंशिक रूप से आंधी, बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। जबलपुर में अच्छी बारिश हो सकती है। 26 जून को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे ओर बारिश, आंधी या धूलभरी आंधी चल सकती है। 27 जून तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मानसून दस्तक देगा और अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान

पटना सहित प्रदेश के दक्षिणी भागों में गर्म दिन रहने के साथ आर्द्र दिन रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल में लू के आसार हैं। वहीं मानसून को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक तीन से चार दिन में मानसून का असर दिखने लग जाएगा। तीन से चार दिन में मानसून पूरे बिहार में छा जाएगा। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back