बंगाल की खाड़ी में विकसित हो सकता है चक्रवात, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Share Product प्रकाशित - 21 Sep 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो सकता है चक्रवात, इन राज्यों में बारिश की संभावना

जानें, मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी और पूर्वानुमान

Monsoon 2024 : मानसून की वापसी का समय निकट आ गया है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसके प्रभाव से जल्द ही एक बार फिर से निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जो और ताकतवार होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। यह इस सीजन का पांचवा लगातार बनने वाला डिप्रेशन होगा। इसके प्रभाव से दक्षिणी उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगले 24 घंटे के बाद उड़ीसा में बारिश कम हो जाएगी, लेकिन छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियों बढ़ सकती हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के आधार पर आज का मौसम, कल का मौसम, परसों का मौसम सहित एक सप्ताह के मौसम की जानकारी दे रहे हैं, तो आइए जानते हैं, देश में कहां-कैसा रहेगा मौसम का हाल।

अगले दो दिन इन राज्यों में हो सकती है बारिश

अगले दो दिनों की बात करें तो इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित राजस्थान और गुजरात में मौसम सूखा रह सकता है। वहीं 24 सितंबर से उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश हो सकती है। जबकि 25 व 26 सितंबर को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में भी बारिश होने की संभावना है।

कब से शुरू होगी मानसून की वापसी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 23 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले 48-72 घंटों में पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। आने वाले एलपीएस के कारण देश के बाकी हिस्से से मानसून की वापसी धीमी गति से हो सकती है, लेकिन 3-10 अक्टूबर से इसमें तेजी आने की संभावना है। लेकिन इससे पहले  21 सितंबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण होने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम एवं इसके समीप बंगाल की खाड़ी में 23 सितंबर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह के दौरान शेष दिनों में क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस सप्ताह कब-कब और कहां हो सकती है बारिश

  • 23 से 26 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।
  • 24 से 26 सितंबर के दौरान विदर्भ और पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना है।
  • 25 व 26 सितंबर को पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है।
  • मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर 25 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।
  • गुजरात में 26 और 27 को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 और 25 को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
  • 24 सितंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अगल स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इस सप्ताह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में व्यापक रूप से हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के दौरान ओडिशा गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 5 दिनों के दौरान देश में कहां-कहां हो सकती है बारिश

अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद के दो दिनों के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

  • 22 से 24 सितंबर के दौरान ओडिशा में बारिश हो सकती है।
  • 22-26 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्य में बारिश होने की संभावना है।
  • 23 से 26 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है।
  • 24 व 25 को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है।
  • 26 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है।

देश में कहां-कहां रह सकता है गर्म और आर्द्र मौसम

  • 21 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
  • 21 से 24 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे सप्ताह दिल्ली और एनसीआर में अच्छी बारिश के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस कारण यहां अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में अगले छह दिनों तक कोई मानसूनी गतिविधियां होने की संभावना नहीं है। हालांकि शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहने की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जगहों में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रह सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर व कोटा सब डिविजन के कुछ भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में कुछ पूर्वी भागों में भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान राजस्थान में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी में यागी तूफान का असर दिखाई देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में इस पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार के बाद अगले दो से तीन दिनों में फिर से बारिश हो सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है और यहां अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। यहां प्रतिदिन अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहेगा लेकिन बारिश नहीं होगी। यहां धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

बंगाल में आएगी चक्रवात की आफत

मौसम विभाग के मुताबिक दुर्गा पूजा से पहले के चरण के दौरान बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का खतरा है। शनिवार तक एक चक्रवात विकसित हो सकता है, जिसके प्रभाव से सोमवार को निम्न दबाव विकसित होने की संभावना है। बंगाल में अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश की संभावना है। उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवात बने की संभावना है जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा जिसका असर बिहार से लेकर दिल्ली तक दिखाई दे सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रविवार व सोमवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back