सोलिस यानमार ट्रैक्टर्स के "शुभ महोत्सव" ऑफर में कार सहित 701 उपहार जीतने का मौका

Share Product प्रकाशित - 04 Oct 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

सोलिस यानमार ट्रैक्टर्स के "शुभ महोत्सव" ऑफर में कार सहित 701 उपहार जीतने का मौका

लक्की ड्रॉ में निकाले जाएंगे 701 उपहार, 10 नवंबर तक चलेगा ऑफर

देश में त्योहार का सीजन चल रहा है। इसी बीच ट्रैक्टर कंपनियों की ओर से किसानों के लिए दीपावली सीजन को विशेष बनाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सॉलिस यानमार ट्रैक्टर कंपनी किसानों के लिए एक विशेष “शुभ महोत्सव” लक्की ड्रॉ के तहत कार सहित 701 आकर्षक उपहार जीतने का मौका लेकर आई है। यह ऑफर 10 नवंबर तक जारी रहेगा। किसान भाईयों के लिए यह ऑफर सॉलिस यानमार ट्रैक्टर की खरीद पर दिया जाएगा यानी किसान ट्रैक्टर की खरीद पर कार के मालिक बनने का मौका भी पा सकते हैं। इतना ही नहीं इस महोत्सव में ढेर सारे उपहार रखे गए हैं जो बेहद आकर्षक हैं। यदि आप भी जापानी तकनीक से लैस सबसे ताकतवर मल्टी स्पीड सॉलिस ट्रैक्टर की खरीद करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे सही मौका है।

शुभ महोत्सव ऑफर में क्या जीत सकते हैं आप

कंपनी की ओर से शुरू किए गए इस शुभ महोत्सव ऑफर में ग्राहकों के लिए कार सहित 701 उपहार जीतने का मौका है। इस महोत्सव के दौरान किसान वर्ल्ड की नं. 1 जापानी तकनीकी द्वारा इंडिया में निर्मित सॉलिस यानमार ट्रैक्टर की खरीद पर कार, मोटर साइकिल, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन सहित कई अन्य उपहार जीत सकते हैं। शुभ महोत्सव में दिए जाने वाले उपहार इस प्रकार से है-

  • प्रथम पुरस्कार - 2 टोयोटा ग्लैंजा कार
  • दूसरा पुरस्कार - 5 रॉयल एनफील्ड बाइक
  • तीसरा पुरस्कार- 10 होंडा बाइक
  • चौथा पुरस्कार - 21 सोने का सिक्का (5 ग्राम)
  • पांचवा पुरस्कार - 51 ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन
  • छठा पुरस्कार - 81 32”एलईडी टीवी
  • सातवां पुरस्कार - 101 मोबाइल फोन
  • आठवां पुरस्कार - 153 ज्यूसर मिक्सर
  • अंतिम पुरस्कार - 277 घड़ी

Solis 4215 EP

सोलिस यानमार के शुभ महोत्सव ऑफर की अधिक जानकारी के लिए आप अपने क्षेत्र के नजदीकी डीलर या कंपनी टोल फ्री नं. : 1800 1200 76547 पर संपर्क कर सकते हैं।

सोलिस यानमार ट्रैक्टर्स बने किसानों की पसंद

सॉलिस यानमार इंडिया, एग्री-मशीनरी में अग्रणी कंपनी है, जो कई ट्रैक्टर रेंज बनाती है जिसमें कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर, यूटिलिटी ट्रैक्टर और नैरो ट्रैक फार्म ट्रैक्टर आदि शामिल हैं। सॉलिस यानमार ट्रैक्टर दुनिया की नं. 1 जापानी तकनीक से निर्मित कई टेक्निकली रूप से उन्नत सुविधाएं प्रदान करते हैं। सॉलिस ट्रैक्टर्स यूरोपीय बाजार में 50 से ज्यादा अन्य देशों को निर्यात किए जा रहे हैं। इसकी 4 डब्ल्यूडी तकनीक, उच्च प्रदर्शन और एडवांस फीचर्स की वजह से यह ब्राजील और कई लैटिन अमेरिकी बाजारों में किसानों की पहली पसंद बन गए हैं। अब भारतीय बाजार में भी सॉलिस यानमार ट्रैक्टर्स किसानों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। तो फिर देर किस बात की है, यदि आप भी किसान हैं, तो सॉलिस ट्रैक्टर के इस शुभ महोत्सव लक्की ड्रॉ ऑफर में हिस्सा लेकर ट्रैक्टर की खरीद पर आकर्षक उपहार जीतकर भाग्यशाली विजेता बन सकते हैं। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back