प्रकाशित - 27 May 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
देश-दुनिया की नं. कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) समूह के भाग स्वराज ने मशहूर क्रिकेटर एमएस धोनी साथ टारगेट 630 कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन में एमएस धोनी शानदार तरीके एक विज्ञापन में स्वराज टारगेट 630 का प्रदर्शन करते हैं। विज्ञापन की शुरुआत काफी शानदार है। विज्ञापन की शुरुआत धोनी के एक दोस्त के खेत में जाने से होती है, जहां उसे स्वराज टारगेट 630 मिलता है। इसकी विशेषताओं और प्रदर्शन से मोहित होकर धोनी ट्रैक्टर को घुमाते हैं और गन्ने के खेतों, अंगूर के बागों, बागवानी के खेतों और धान के खेतों से होकर गुजरते हैं। यह स्वराज टारगेट की बहु-उपयोगिता क्षमता को दर्शाता है और ट्रैक्टर की उन्नत विशेषताओं और प्रदर्शन को एक दृष्य प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करता है। इस पूरे विज्ञापन में धोनी एक आकर्षक जिंगल के साथ चलते हैं जिसमें स्वराज टारगेट 630 को लेकर धानी की खुशी और संतुष्टि साफ देखी जा सकती है, क्योंकि वह खेत के रास्ते पर आसानी से चलते हैं।
यह एमएस धोनी के साथ स्वराज का दूसरा विज्ञापन है। इससे पहले स्वराज ने एमएस धोनी को लेकर विज्ञापन बनाया था जिसे देशभर के किसानों से जबरदस्त प्रशंसा मिली थी जिन्होंने बेहतर क्वालिटी और टेक्नोलॉजी के रूप में उन्नत मशीनरी देने के लिए स्वराज की प्रतिबद्धता की सराहना की थी। यह नया विज्ञापन अपने पिछले विज्ञापन की सफलता को आगे बढ़ाता है जिससे किसानों के बीच एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में स्वराज की स्थिति और मजबूत होती है।
नया टीवीसी स्वराज के लिए एफसीबी इंटरफेस द्वारा बनाया गया है और यह हिंदी, गुजराती, मराठी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, कन्नड, बंगाली और पंजाबी सहित देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस तरह यह विज्ञापन देश के किसानों को उसकी क्षेत्रीय भाषा में देखने को मिलेगा।
पावर और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस स्वराज टारगेट रेंज को पिछले साल लांन्च किया गया था। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। नई रेंज में एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर के माध्यम से ऑपरेटर को बेहतर सुविधा मिलती है, जैसे कि स्मूथ गियरशिफ्ट के लिए सिंक्रोमेश गियर बॉक्स, जो कार जैसा अनुभव देता है। वहीं ऑपरेटर को एक बटन के टच से कई उपकरणों को नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है। इस ट्रैक्टर की सबसे पतली ट्रैक चौड़ाई और कम टर्निंग रेडियस किसानों को तंग जगहों पर आसानी से नेविगेट करने की अनुमति देता है जिससे उत्पादकता में बढ़ोतरी होती है और फसल को कम से कम नुकसान होता है।
स्वराज ट्रैक्टर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह का एक हिस्सा है जो भारत में दूसरा सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ ट्रैक्टर ब्रांड है। स्वराज ट्रैक्टर की स्थापना 1974 में हुई थी। पंजाब में स्वराज का एक ऐसा ब्रांड है जिसे किसान द्वारा किसान के लिए बनाया गया है, क्योंकि इसमें कई कर्मचारी खुद किसान हैं। स्वराज ट्रैक्टर्स 11.2 kW (15 HP) से लेकर 49.2 kW (65 HP) के ट्रैक्टर रेंज का निर्माण करते हैं जो किसानों के खेती और बागवानी की हर जरूरत को पूरा करने में समक्ष है।
स्वराज 2007 में महिंद्रा समूह का हिस्सा बना। साल 2012 में प्रतिष्ठित डेमिंग पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी बनी। 2013 में इसने जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस से टीपीएम एक्सीलेंस पुरस्कार जीता। 2018 में 15 लाख वें ट्रैक्टर के निर्माण के साथ स्वराज ने एक और मील का पत्थर हासिल किया। आज स्वराज के पास 15 लाख से अधिक संतुष्ट किसान हैं।
ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।