यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ने पेश किया अपना पहला सीएनजी ट्रैक्टर

प्रकाशित - 30 Nov 2023

जानें, इस ट्रैक्टर की खासियत और इसके उपयोग से होने वाली बचत

देश की प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना पहला सीएनजी (CNG) मोनो फ्यूल ट्रैक्टर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को नागपुर में हुए एग्रोविजन में पेश किया है जो मध्य भारत की सबसे बड़ी समिट मानी जाती है। इस ट्रैक्टर की खास बात यह है कि यह ट्रैक्टर डीजल की जगह सीएनजी से चलता है जो प्रदूषण कम करता है। महिंद्रा के इस खास सीएनजी ट्रैक्टर का अनावरण सड़क परिवहन व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में किया गया।

कंपनी के मुताबिक यह ट्रैक्टर सीएनजी (CNG) से चलता है जो कम ईंधन में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही लागत को कम करता है। इस ट्रैक्टर को महिंद्रा की चेन्नई स्थित रिसर्च वैली में बनाया और जांचा गया है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रैक्टर उसके डीजल मॉडल के जितना ही दमदार है। इस ट्रैक्टर के उपयोग से करीब 70 प्रतिशत तक ईंधन की बचत की जा सकती है।

इस ट्रैक्टर के इंजन का वाइब्रेशन बहुत कम है जिससे इंजन ज्यादा आवाज नहीं करता है। यह ट्रैक्टर आरामदायक होने के साथ ही तेजी से काम करता है। इसके इंजन की उम्र भी लंबी है जिससे ट्रैक्टर अधिक सालों तक साथ निभाता है। इस तरह यह ट्रैक्टर किसानों की खेती के कामों के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

बता दें कि महिंद्रा ट्रैक्टर देश की शीर्ष ट्रैक्टर कंपनियों में शुमार है जो किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। अपनी गुणवत्ता व टिकाऊपन के कारण महिंद्रा ब्रांड किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। महिंद्रा के ट्रैक्टरों की एक लंबी श्रृंखला है जो कृषि व वाणिज्यिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

महिंद्रा के सीएनजी ट्रैक्टर से कितनी होगी बचत

महिंद्रा के अनुसार यह सीएनजी ट्रैक्टर किसी भी मायने में इसके डीजल ट्रैक्टर से कम नहीं है। इस ट्रैक्टर में चार टैंक दिए गए हैं। इसके एक टैंक में 45 लीटर तक पानी भरने की क्षमता है। इसमें 24 किलोग्राम गैस भरी जा सकती है या 200 बार प्रेशर पर इसे भरा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले इस सीएनजी ट्रैक्टर के इस्तेमाल से प्रति घंटे करीब 100 रुपए की बचत की जा सकती है।

महिंद्रा के अन्य लोकप्रिय ट्रैक्टर

वैसे तो महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के सभी ट्रैक्टर मॉडल्स बेहतरीन हैं। लेकिन इसमें से महिंद्रा के टॉप ऐसे पांच ट्रैक्टर मॉडल है जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर मॉडल इस प्रकार से हैं-

महिंद्रा जीवो 245 डीआई

महिंद्रा जीवो 245 डीआई 24 एचपी रेंज में सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर दो सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 1366 सीसी का इंजन शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 22 एचपी है जो कृषि उपकरणों के साथ बेहतर तरीके से काम करता है। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स के साथ स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की 25 किमी प्रति घंटे की शानदार फॉरवर्ड स्पीड है। इस ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम का वजन उठाने क्षमता है।

महिंद्रा युवो 475 डीआई

महिंद्रा युवो 475 डीआई ट्रैक्टर 42 एचपी रेंज में आता है। इसमें 2979 सीसी का दमदार इंजन है। यह 4 सिलेंडर के साथ आता है जो 1900 इंजन रेटेड आपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच के साथ ही डबल क्चल का विकल्प है जो कार्य को सुचारू और आसान बनाता है। इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है जिससे किसान खेत में बिना रूके लगातार काम कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम तक का वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई एक 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जो 3531 सीसी इंजन के साथ आता है। इसमें 4 सिलेंडर हैं जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करते हैं। यह 57 एचपी मॉडल है जिसकी पीटीओ पावर 50.3 एचपी है। इस ट्रैक्टर में इंजन के तापमान को नियंत्रित करने के लिए कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसका इंजन जल्दी गर्म नहीं होता है। इस ट्रैक्टर में 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बाक्स हैं। इसमें 66 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता 2200 किलोग्राम है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 47 एचपी ट्रैक्टर है जो 2979 सीसी इंजन के साथ आता है। इसमें 4 सिलेंडर है जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करते हैं। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42 एचपी है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1500 है और इसमें 65 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है।

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एसपी प्लस

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एसपी प्लस 39 एचपी रेंज में शानदार माइलेज देने वाला ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर सिंगल (एसटीडी) डुअल विथ आरसीआर पीटीओ क्लच के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.90 - 31.2 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक है। इसमें स्मूथ डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग या मैन्युअल स्टीयरिंग है। इस ट्रैक्टर में 47 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। यह ट्रैक्टर 1500 किलोग्राम तक वजन आसानी से उठा सकता है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको ट्रैक्टर इंडस्ट्री और खेती से संबंधित सटीक जानकारी देकर अपडेट रखता है। हम किसानों को जागरूक और समृद्ध बनाने में विश्वास रखते हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नए मॉडल और उनके उपयोग की जानकारी आपको सबसे पहले ट्रैक्टर जंक्शन पर मिलती है। हम किसान को फायदा पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टर, कुबोटा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट सबसे ज्यादा पढ़ी जाती है जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप किफायती कीमत पर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा, स्वराज, टैफे, सोनालिका, जॉन डियर आदि कंपनियों में से उचित ट्रैक्टर का चयन कर सकते हैं। हम आपको सभी कंपनियों के नए ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी कीमत, फीचर व स्पेसिफिकेशन्स के साथ देते हैं।

अगर आप नए जैसे पुराने ट्रैक्टर व कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपने ट्रैक्टर या कृषि उपकरण का अधिकतम मूल्य मिले तो अपने बिकाऊ ट्रैक्टर / कृषि उपकरण को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स

50 एचपी | 2017 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 7,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें