यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने "देश का ट्रैक्टर" पहल के साथ 40 लाख ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री का जश्न मनाया

प्रकाशित - 06 Jul 2024

महिंद्रा ने ट्रैक्टर उद्योग में अपने 60 साल किए पूरे, किसानों के बीच बनाया मजबूत संबंध

Mahindra Tractors : देश-विदेश में नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर का हिस्सा महिंद्रा ट्रैक्टर्स, कृषि में नवाचार और उत्कृष्टता के 60 साल पूरे होने पर गर्व से जश्न मना रहा है। कंपनी ने 1963 से अब तक 40 लाख ट्रैक्टर (Tractor) इकाइयों की बिक्री का जश्न मनाते हुए, ‘देश का ट्रैक्टर : मिट्‌टी से जुड़ा, जुनून से सजा’ लॉन्च किया, जो भारतीय कृषक समूह के लिए एक अनूठी पहल है।

ट्रैक्टर-थीम वाली मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र

महिंद्रा के इस उत्सव का मुख्य आकर्षण एक आदमकद ट्रैक्टर-थीम वाली मूर्ति है जो महिंद्रा के लोकप्रिय युवा टेक प्लस ट्रैक्टर से प्रेरित है। यह अभिनव मूर्ति भारत भर के 4000 से अधिक खेतों से एकत्रित की गई विविध प्रकार की मिट्टी से तैयार की गई है, जो महिंद्रा और भारतीय किसानों के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह कृषक समुदाय के अंदर दृढ़ता और विविधता की भावना को दर्शाता है।

विशेष कार्यक्रम में हुआ मूर्ति का अनावरण

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म डिवीजन के सीईओ श्री विक्रम वाघ ने महिंद्रा के नागपुर विनिर्माण संयंत्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसा कि हम 60 सालों में 40 लाख ग्राहकों की सेवा करने की इस उपलब्धि का जश्न मनाते हैं, हम किसानों के भरोसे को स्वीकार करना चाहते हैं जिसने हमें यह उपलब्धि हासिल करने में सक्षम बनाया है। इसने हमें ‘देश का ट्रैक्टर’ बनाने के लिए किया है, जो महिंद्रा ट्रैक्टर्स और मेहनती, अथक और साहसी भारतीय किसान के बीच मजबूत बंधन को प्रदर्शित करता है। मैं उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमें इस मील के पत्थर तक पहुंचने में हमारी सहायता की।

पूरे भारत में 1200 से अधिक डीलरों का मजबूत नेटवर्क

श्री वाघ ने कहा कि पिछले दशकों में महिंद्रा ने अपने ट्रैक्टरों की पेशकश को 390 से अधिक मॉडलों तक विस्तारित किया है, जिसे पूरे भारत में 1200 से अधिक डीलर भागीदारों के मजबूत नेटवर्क द्वारा समर्थिक किया गया है। यह व्यापक नेटवर्क 40 लाख महिंद्रा ट्रैक्टर ग्राहकों के बढ़ते आधार की बेजोड़ बिक्री, सेवा और स्पेयर सपोर्ट सुनिश्चित करता है।

लाखों किसानों का भरोसा

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Limited) , महिंद्रा समूह का एक हिस्सा है। यह भारत में उत्पाद के हिसाब से सबसे बड़े वाहन निर्माताओं में से एक है। इसकी सहायक कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर मात्रा के हिसाब से दुनिया में ट्रैक्टर की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स किसानों की आवश्यकता के अनुरूप ट्रैक्टर का निर्माण करते हैं जो शक्तिशाली होने के साथ ही किसान की जेब के हिसाब से किफायती होते हैं। इसीलिए महिंद्रा के ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स के साथ लाखों किसानों का भरोसा जुड़ा हुआ है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा 275 डीआई टी यू

39 एचपी | 2007 Model | पाली, राजस्थान

₹ 1,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2013 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 3,35,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2022 Model | नाशिक, महाराष्ट्र

₹ 7,10,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें