यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023 : घरेलू बाजार में 31069 यूनिट की बिक्री

प्रकाशित - 01 Dec 2023

महिंद्रा एंड महिंद्रा को घरेलू और निर्यात बाजार में मिली 5 प्रतिशत की ग्रोथ 

देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2023 की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जारी की है। ब्रांड को कुल ट्रैक्टर बिक्री में 5 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर 2022 के मुकाबले 1546 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे हैं। जहां कंपनी ने घरेलू बाजार में ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं, वहीं निर्यात बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023 की जानकारी दी जा रही है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डेटा : घरेलू बाजार में 6 प्रतिशत की बढ़त

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31069 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल नवंबर 2022 में ब्रांड ने 29180 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। इस प्रकार ब्रांड ने 1889 ट्रैक्टर ज्यादा बेचे हैं। अगर निर्यात बाजार की बात करें तो कंपनी ने 25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 343 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। कंपनी ने नवंबर 2023 में 1005 ट्रैक्टर और नवंबर 2022 में 1348 ट्रैक्टर की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 32074 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2022 में 30528 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने 5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023

विवरण  नवंबर 2023   नवंबर 2022 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार   31069   29180      6%
निर्यात बाजार        1005       1348   -25%
कुल         32074       30528       5%


भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2023 : 8 महीनों की घरेलू बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्तवर्ष 2023-24 के 8 महीनों (अप्रैल से नवंबर) के बिक्री आंकड़े भी जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान कंपनी ने घरेलू, निर्यात और कुल बिक्री में कमी दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 279129 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 282024 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी ने 2895 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। वहीं, कंपनी ने निर्यात बाजार में 32 प्रतिशत की कमी के साथ 4072 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। कंपनी ने वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के दौरान 8475 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 12547 यूनिट की बिक्री हुई थी। अगर कुल बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6967 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। कंपनी ने इस वित्तवर्ष में अप्रैल से नवंबर तक 287604 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले वित्तवर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 294571 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल से नवंबर 2023 (YTD)

       विवरण         वित्तवर्ष 23-24      वित्तवर्ष 22-23     परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार  279129     282024 -1%
निर्यात बाजार  8475   12547 -32%
कुल 287604 294571 -2%

त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू बाजार में रही उच्च मांग

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नवंबर 2023 में त्योहारी सीजन के कारण घरेलू बाजार में उच्च मांग रही। कंपनी ने नवंबर 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 31069 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% ज्यादा है। देश में खरीफ फसलों के अच्छे उत्पादन से किसानों के पास नकदी का अभाव नहीं रहा। धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन में रिटेल बिक्री मजबूत रही। सरकारी नीतियों और रबी बुवाई सीजन में तेजी के कारण बाजार में रौनक रही। कंपनी ने  निर्यात बाजार में 1005 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स

50 एचपी | 2017 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 7,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें