प्रकाशित - 02 Sep 2024
देश और दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अगस्त 2024 की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने घरेलू बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की है। वहीं ब्रांड ने निर्यात बाजार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2024 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2024 में 20,518 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल अगस्त 2023 में 20,647 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस प्रकार ब्रांड ने घरेलू बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।
वहीं ब्रांड ने निर्यात बाजार में 36 प्रतिशत ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं। महिंद्रा ने अगस्त 2024 में 1399 यूनिट की बिक्री है। जबकि अगस्त 2023 में 1029 यूनिट की बिक्री हुई थी। बिक्री में यह उल्लेखनीय वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है।
अगस्त 2024 में महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 21917 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जो अगस्त 2023 में बेची गई 21676 यूनिट से अधिक है। यह कुल बिक्री में 1% की वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में कंपनी की लोकप्रियता को बताता है।
महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स डेटा अगस्त 2024
विवरण | अगस्त 2024 | अगस्त 2023 | परिवर्तन (% में) |
घरेलू | 20,518 | 20,647 | -1% |
निर्यात | 1399 | 1029 | 36% |
कुल बिक्री | 21917 | 21676 | 1% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2024 के लिए अपने साल-दर-साल (YTD) ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों की भी घोषणा की है। महिंद्रा ने वित्तवर्ष 2024-25 में अप्रैल से अगस्त की अवधि में घरेलू बाजार में 1,63,035 यूनिट की बिक्री की है जबकि वित्तवर्ष 2023-24 में 156,690 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार ब्रांड ने घरेलू बाजार में 4% की ग्रोथ हासिल की है। वहीं निर्यात बाजार में कंपनी ने 46% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने अप्रेल से अगस्त 2024 तक 7,558 यूनिट की निर्यात बिक्री हासिल की है जबकि वित्तवर्ष 2023 में इसी समान अवधि के दौरान 5,170 यूनिट की बिक्री की गई थी। कुल मिलाकर, वित्तवर्ष 2024 में ब्रांड ने अब तक (अप्रैल से अगस्त) 170593 ट्रैक्टरों की बिक्री की है।
विवरण | वित्तीय वर्ष 24-25 | वित्तीय वर्ष 23-24 | परिवर्तन (% में) |
घरेलू | 163035 | 156690 | 4% |
निर्यात | 7558 | 5170 | 46% |
कुल | 170593 | 161860 | 5% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा, "हमने अगस्त 2024 में घरेलू बाजार में 20,518 ट्रैक्टर बेचे हैं जो पिछले साल की तुलना में 1% कम है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में अधिक वर्षा की है। हालांकि बिहार और पंजाब जैसे कुछ क्षेत्रों में अभी भी कम वर्षा हुई है। खरीफ सीजन में बुवाई अच्छी होने से किसान उत्साहित हैं। फसल की ऊंची कीमतों और प्रमुख खरीफ फसलों के लिए बढ़े हुए एमएसपी ने किसानों का उत्साह बढ़ाया है। बजट समर्थन और अनुकूल व्यापार शर्तों के साथ, त्योहारी सीजन ट्रैक्टर उद्योग के लिए आशाजनक लग रहा है। निर्यात बाजार में, हमने 1,399 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 36% की वृद्धि है।"
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok
Social Share ✖