यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ने सितंबर 2024 में 43,201 ट्रैक्टर बेचे, 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की

प्रकाशित - 01 Oct 2024

कंपनी की सितंबर माह की कुल बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी

देश और दुनिया की नं. 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Limited) के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने सितंबर 2024 के लिए अपने ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट (Tractor Sales Report) जारी की है। इसके अनुसार महिंद्रा ने सितंबर 2024 में 43,201 ट्रैक्टर की बिक्री के साथ 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल सितंबर माह के दौरान कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 43,201 यूनिट रही, जो सितंबर 2023 में 42,034 यूनिट थी। इस साल सितंबर माह में कंपनी ने पिछले सितंबर 2023 की तुलना में 1167 ट्रैक्टर अधिक बेचे हैं। इससे सितंबर 2024 में कंपनी की निर्यात सहित कुल ट्रैक्टर बिक्री 44,256 यूनिट तक पहुंच गई है। यह पिछले साल इसी अवधि के दौरान 43,210 यूनिट थी। ऐसे में कंपनी ने अपनी सितंबर माह की कुल बिक्री में भी 1046 यूनिट की बढ़ोतरी की है।

कंपनी की कुल बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी

कंपनी ने सितंबर महीने में 1055 यूनिट ट्रैक्टर का निर्यात किया है, जबकि सितंबर 2023 में कंपनी ने 1176 यूनिट ट्रैक्टर की बिक्री की थी। ऐसे में देखें तो कंपनी ने अपनी निर्यात बिक्री में पिछले सितंबर 2023 की तुलना में इस सितंबर 2024 में 121 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। इससे कंपनी की निर्यात बिक्री में 10 प्रतिशत की कमी देखी गई। यदि कंपनी की सितंबर 2024 की कुल बिक्री की तुलना सितंबर 2023 से की जाए तो कंपनी की कुल बिक्री में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री डेटा सितंबर 2024

विवरण सितंबर 2024 सितंबर 2023 वृद्धि/कमी%
घरेलू 43,201 42,034 3%
निर्यात 1055 1176 -10%
कुल 44256 43210 2%

वित्तवर्ष की पहली छमाही में 5 प्रतिशत की ग्रोथ

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने सितंबर 2024 के लिए साल-दर-तारीख (YTD) ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े भी जारी किए हैं। इसके मुताबिक कंपनी ने घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी देखी है। इसमें साल 2024 में अप्रैल से सितंबर तक 206236 यूनिट बेचीं, जबकि 2023 में 198,724 इकाइयां बेची थी, जो घरेलू बाजार में 4% की बढ़ोतरी को दिखाता है।

दूसरी ओर, महिंद्रा की 2024 के लिए YTD ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में निर्यात बाजार में 36% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दिखाई गई है। कंपनी ने 2024 में अप्रैल से सितंबर तक 8,613 यूनिट की निर्यात बिक्री की, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 6,346 यूनिट था। कुल मिलाकर, 2024 में अप्रैल से सितंबर तक महिंद्रा की कुल बेची गई यूनिट 214849 थीं।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री डेटा : अप्रैल से सितंबर 2024 - YTD

विवरण FY'24 FY'23 वृद्धि %
घरेलू 206236 198724 4%
निर्यात 8613 6346 36%
कुल 214849 205070 5%

आगामी सीजन में ट्रैक्टर की मजबूत मांग रहेगी

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Limited) के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, "हमने सितंबर के दौरान घरेलू बाजार में 43201 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 3% अधिक है। मानसून की बारिश में LPA से 7.5% की बढ़ोतरी देखी गई है, और इससे कपास को छोड़कर सभी फसलों की खरीफ बुवाई में वृद्धि हुई है। जलाशयों का जल स्तर बहुत अच्छी तरह से ठीक हो गया है और अब LPA से 13% अधिक है, जो बंपर रबी फसल के लिए बहुत अच्छा संकेत है। अच्छी खरीफ फसल और संभावित रूप से मजबूत रबी फसल के कारण, ग्रामीण भावनाएं सकारात्मक हैं। किसानों के लिए व्यापार की सकारात्मक शर्तों और आगामी त्योहारों के साथ, हम आगे चलकर ट्रैक्टरों की मजबूत मांग की उम्मीद करते हैं। निर्यात बाजार में, हमने 1055 ट्रैक्टर बेचे हैं।"

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा 275 डीआई टी यू

39 एचपी | 2007 Model | टोंक, राजस्थान

₹ 1,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2022 Model | अकोला, महाराष्ट्र

₹ 7,10,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2013 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 3,35,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें