यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ने किसानों के लिए प्रदर्शित किया सीबीजी ट्रैक्टर

प्रकाशित - 10 Sep 2024

जानें, महिंद्रा के इस सीबीजी ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

देश और दुनिया में नं. 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने सीएनजी ट्रैक्टर (CNG Tractor) के बाद हाल ही में अपने पहले महिंद्रा सीबीजी ट्रैक्टर (mahindra CBG tractor) को प्रदर्शित किया है। इस ट्रैक्टर का नाम महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर (Mahindra Yuvo Tech+ 575 DI CBG Tractor) है। यह भारत का पहला बायो गैस ईंधन से चलने वाला ट्रैक्टर है जो कम कार्बन डाईऑक्साइड यानी CO2 का उत्सर्जन करेगा। इस तरह यह ट्रैक्टर पर्यावरण सुरक्षा के हिसाब से भी बेहतरीन ट्रैक्टर माना जा रहा है। यह लॉन्च सस्टेनेबल फार्मिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पारंपरिक डीजल संचालित ट्रैक्टरों के मुकाबले कम सस्ते ईंधन में चलने वाला ट्रैक्टर है जो किसानों के पैसों की बचत भी करेगा। 

दिल्ली में आयोजित एक समारोह में महिंद्रा एंड महिंद्रा के इस सीबीजी ट्रैक्टर को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में प्रदर्शित किया गया। इससे पहले नवंबर 2023 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपना पहला सीएनजी ट्रैक्टर लॉन्च किया था। अब महिंद्रा ने किसानों के लिए ईको फ्रेंडली सीबीजी ट्रैक्टर शोकेस किया है जो जैविक ईंधन से चलने वाला देश का पहला ट्रैक्टर है। 2025 तक इस ट्रैक्टर को लांच किया जाएगा।

क्या है सीबीजी ट्रैक्टर (What is CBG Tractor)

महिंद्रा द्वारा लांन्च किया गया यह सीबीजी ट्रैक्टर बायोगैस (Biogas) से चलेगा। सीबीजी मतलब है कंप्रेस्ड बायो-गैस जो एक ऐसा ऊर्जा स्त्रोत है जो खेती से निकलने वाले कचरे, फल-सब्जी आदि के छिलकों ओर अन्य कार्बनिक पदार्थों जैसे- बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से उत्पादित होता है। इस प्रक्रिया में सूक्ष्मजीव ऑक्सीजन की मौजूदगी में कार्बनिक पदार्थों को तोड़ते हैं, जिससे बायोगैस बनती है। इस बायोगैस को शुद्ध किया जाता है और सीबीजी का उत्पादन कने के लिए कंप्रेस किया जाता है। इसे ही सीबीजी गैस कहा जाता है और इससे चलने वाला ट्रैक्टरों को सीबीजी ट्रैक्टर (CBG Tractor) कहा जाता है।

महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर के फीचर्स (Mahindra Yuvo Tech+ 575 DI CBG Tractor Features)-

महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर में खास फीचर्स दिए हैं, जो किसानों की खेती के काम को आसान बनाएंगे। इस महिंद्रा के ट्रैक्टर इस पहले सीबीजी ट्रैक्टर कुछ खास फीचर्स इस प्रकार से हैं-

  • महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर की बनावट काफी मजबूत है। इसमें 22 किलोग्राम ईंधन क्षमता है जो लंबे समय तक बिना रूके खेत में काम कर सकता है।
  • यह चलते समय कम आवाज करता है जिससे आप आराम से अपना काम कर सकते हैं।
  • यह ट्रैक्टर कम ईंधन की खपत करता है जिससे यह अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में अधिक किफायती साबित हो सकता है।
  • यह ट्रैक्टर कम कार्बन का उत्सर्जन करता है। ऐसे में यह ट्रैक्टर किसान और पर्यावरण दोनों को लाभ पहुंचाएगा।
  • यह ट्रैक्टर खेती के काम के साथ ही ढुलाई के उपयोग के लिए भी उपयुक्त है।
  • ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर पारंपरिक डीजल ट्रैक्टर तकनीक के बराबर पावर और परफॉर्मेंस देगा।

महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Yuvo Tech+ 575 DI CBG Tractor Price)

महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई सीबीजी ट्रैक्टर की सटीक कीमत (Mahindra Yuvo Tech+ 575 DI CBG Tractor exact Price) की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आशा है कि किसानों के लिए इसकी कीमत किफायती रखी जाएगी जिससे किसान इसे आसानी से खरीद सकेंगे। महिंद्रा का लक्ष्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस ट्रैक्टर के उपयोग को बढ़ावा देना है। उम्मीद है कि जल्द यह ट्रैक्टर भारतीय बाजार में किसानों को खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के बारे में (About Mahindra & Mahindra)-

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) देश व दुनिया की नं. वन ट्रैक्टर कंपनी है जो किसानों के लिए किफायती ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थापना 1963 में इंटरनेशल हार्वेस्टर (Harvester) के साथ एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से की गई थी। वर्तमान में कंपनी दुनिया भर मे चार मिलियन से अधिक ट्रैक्टर बेच चुकी है। कंपनी का उद्देश्य किसानों को उच्च तकनीक से लेस किफायती कीमत पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही महिंद्रा कमर्शियल वाहनों का भी निर्माण करती है जिसमें ट्रक (Truck), बस (Bus) आदि शामिल हैं। वहीं महिंद्रा कंपनी कारों का भी निर्माण करती है, इसकी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) काफी लोकप्रिय कारों में से एक है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

पॉवर ट्रैक यूरो 50

50 एचपी | 2019 Model | झुंझुनूं, राजस्थान

₹ 4,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें