यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ने लॉन्च किया नया अर्जुन 605 DI MS V1 4WD ट्रैक्टर

प्रकाशित - 17 Oct 2024

जानें, महिंद्रा के इस नए ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

देश और दुनिया की नं. 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया ट्रैक्टर अर्जुन 605 DI MS V1 4WD ट्रैक्टर लॉन्च किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक महिंद्रा का यह नया ट्रैक्टर अधिक हार्स पावर वाले ट्रैक्टरों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। वास्तव में महिंद्रा का नया अर्जुन 605 DI 4WD MS V1 ट्रैक्टर, महिंद्रा की पुरानी सीरीज अर्जुन का ही एक हिस्सा है। महिंद्रा की अर्जुन नोवो सीरीज में बहुत कम ट्रैक्टरों में ही 4WD तकनीक मौजूद है। अब इस नए अर्जुन 605 DI MS V1 4WD ट्रैक्टर में यह सिस्टम मौजूद है जिससे यह किसानों को हाई हॉर्स पावर का शक्ति प्रदान करेगा। अभी फिलहाल यह ट्रैक्टर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के किसानों को उपलब्ध हो सकेगा।

महिंद्रा के नया अर्जुन 605 DI 4WD MS V1 ट्रैक्टर के फीचर्स (Features of Mahindra's new Arjun 605 DI 4WD MS V1 tractor) 

  • अर्जुन 605 DI 4WD MS V1 ट्रैक्टर 4 सिलेंडर से लैस है जिससे यह फ्यूल की बचत करता है।
  • इस ट्रैक्टर में स्वतंत्र पीटीओ ऑपरेटिंग के लिए स्लिप्टो सुविधा के साथ दोहरे क्लच की सुविधा हैं।
  • इसमें 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर है जो कई कठिन कामों को भी आसानी से कर सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में कम रोटरी गति के साथ 20-स्पीड ऑप्शन उपलब्ध है जो स्ट्रॉ रीपर, और सुपर सीडर जैसे कृषि यंत्रों के साथ सफलतापूर्वक कार्य कर सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में कांस्टेट मेश टाइप का ट्रांसमिशन के साथ डुअल क्लच की तकनीक मौजूद है जिससे ट्रैक्टर में गियर बदलना आसान हो जाता है।
  • यह ट्रैक्टर 2,200 किलोग्राम तक का भारी भार उठा व खींच सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में फैक्ट्री-फिटेड बंपर और टो हुक हैं।
  • यह ट्रैक्टर एमबूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है इसमें हीट फ्री सीटिंग एरिया है।

नया अर्जुन 605 DI MS V1 4WD ट्रैक्टर की कीमत (New Arjun अर्जुन 605 DI MS V1 4WD Tractor Price) 

नया अर्जुन 605 DI 4WD MS V1 ट्रैक्टर को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के ट्रैक्टर डीलर नेटवर्क के जरिये बेचा जाएगा। इसके साथ विभिन्न कृषि उपकरण उपलब्ध होंगे। फिलहाल महिंद्रा कंपनी ने अपने नए अर्जुन 605 DI 4WD ट्रैक्टर की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। ऐसा अनुमान है कि महिंद्रा के इस ट्रैक्टर की कीमत भी किसानों के लिए किफायती रखी जाएगी।

महिंद्रा के अर्जुन सीरीज के अन्य ट्रैक्टर (Other tractors of Mahindra Arjun series)

महिंद्रा के अन्य लोकप्रिय ट्रैक्टर (Other popular tractors of Mahindra)

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी के कई लोकप्रिय ट्रैक्टर हैं जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। महिंद्रा हमेशा किसानों की खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। महिंद्रा के अन्य लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल्स इस प्रकार से हैं-

  • महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus)    
  • महिंद्रा 475 डीआई (Mahindra 475 DI)
  • महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (Mahindra Arjun 555 DI)
  • महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI–i-4WD (Mahindra Arjun Novo 605 DI–i-4WD)
  • महिंद्रा 275 डीआई टी यू (Mahindra 275 DI TU)
  • महिंद्रा 265 डीआई (Mahindra 265 DI)     
  • महिंद्रा युवो 575 डीआई (Mahindra Yuvo 575 DI)
  • महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI)     
  • महिंद्रा नोवो 755 डीआई 4WD (Mahindra Novo 755 DI 4WD)
  • महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 585 DI XP Plus)    
  • महिंद्रा युवराज 215 NXT (Mahindra Yuvraj 215 NXT)    
  • महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 475 DI XP Plus)    
  • महिंद्रा जीवो 245 डीआई (Mahindra Jivo 245 DI) 
  • महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 275 DI XP Plus)

कहां से करें ट्रैक्टर की खरीद (Where to buy Tractor) 

यदि आप महिंद्रा के उपरोक्त मॉडल्स के ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहां आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप महिंद्रा के पुराने ट्रैक्टर भी खरीदना चाहते हैं तो वह भी हम आपको किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर पर फाइनेंस की सुविधा भी हम देते हैं। महिंद्रा के अन्य लोकप्रिय ट्रैक्टर की कीमत की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2013 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 3,35,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा 275 डीआई टी यू

39 एचपी | 2007 Model | पाली, राजस्थान

₹ 1,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें