महिंद्रा ने यूपी, एमपी और राजस्थान में लांन्च किया नया 275 डीआई टीयू पीपी ट्रैक्टर

Share Product प्रकाशित - 28 Sep 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

महिंद्रा ने यूपी, एमपी और राजस्थान में लांन्च किया नया 275 डीआई टीयू पीपी ट्रैक्टर

जानें, इस ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत

देश और दुनिया की नं. 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में अपना महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर लॉन्च किया है। इसी के साथ महिंद्रा की विशाल ट्रैक्टर सीरीज में यह भी जुड़ गया है। यह ट्रैक्टर उन किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें खेती के कामों के लिए एक शक्तिशाली, टिकाऊ और किफायती ट्रैक्टर की तलाश है। यह ट्रैक्टर खेती से जुड़े कठिन से कठिन कामों को भी बेहतरीन तरीके से कंप्लीट कर सकता है। इस ट्रैक्टर की यही विशेषता इसे अन्य ट्रैक्टरों से अलग बनाती है।

महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर में है दमदार इंजन

महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों के साथ आता है। इसमें 2760 सीसी का mZIP इंजन दिया गया है। इसमें 180 एनएम का अधिकतम टार्क और 25 प्रतिशत बैकअप टार्क है और यह ट्रैक्टर इंजन 2000 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है जो किसानों की खेती के कामों के लिए बेहतरीन है। यह किसानों को अधिक अधिक भार खींचने की शक्ति प्रदान करता है और खेतों में उनके काम को आसान बनाता है। इस ट्रैक्टर की खास बात यह है कि इसमें 400 घंटे तक चलने वाली सर्विस है जिससे इसके रखरखाव पर कम समय और कम पैसा खर्च होता है। इस ट्रैक्टर में 35.5 एचपी पावर टेक ऑफ (PTO) होने से यह ट्रैक्टर कम ईंधन खपत करता है जिससे किसानों के पैसों की बचत होती है।

महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर के खास फीचर्स-

महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर में किसानों की कठिन से कठिन खेती के कामों को ध्यान में रखते हुए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं, महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर के खास फीचर्स इस प्रकार हैं-

  • महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं जो खेतों में फिसलन को कम करते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।
  • यह ट्रैक्टर सिंगल क्चल पावर स्टीयरिंग के साथ आता है।
  • इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड 2.65-28.08 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 3.53-10.74 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • इस ट्रैक्टर में खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक आता है।
  • महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है।
  • इस ट्रैक्टर में मल्टीपल ट्रैड पैटर्न वाले टायर होते हैं।
  • महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर का कुल वजन 2090 किलोग्राम और इसका व्हील बेस 198 एमएम है।
  • इस ट्रैक्टर की लंबाई 371 व चौड़ाई 175 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीरेंस 38.0 एमएम है।

महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर की कीमत

महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर की कीमत काफी किफायती है जो भारतीय किसानों के जेब के अनुकूल रखी गई है। महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर की कीमत 5,80,000 से शुरू होकर 6,20,000 रुपए तक है। महिंद्रा के इस 2WD ट्रैक्टर पर कंपनी 6 साल की वारंटी देती है।

कहां से करें ट्रैक्टर की खरीद

यदि आप महिंद्रा 275 DI TU PP ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहां आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप महिंद्रा के पुराने ट्रैक्टर भी खरीदना चाहते हैं तो वह भी हम आपको किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। महिंद्रा के अन्य लोकप्रिय ट्रैक्टर की कीमत की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों स्वराज ट्रैक्टरफार्मट्रैक ट्रैक्टरसॉलिस ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back