यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई : 3054 सीसी इंजन वाला दमदार ट्रैक्टर

प्रकाशित - 15 May 2024

जानें, इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की दुनिया में भारत और विश्वभर में नं. 1 कंपनी है जो किसानों की जरूरत को ध्यान में रखकर ट्रैक्टर का निर्माण करती है। महिंद्रा की विशाल ट्रैक्टर रेंज में महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra Arjun 555 DI Tractor) 49.3 एचपी में एक दमदार ट्रैक्टर है जो 3054 सीसी इंजन के साथ आता है। इसका मजबूत इंजन इसे लगातार खेत में काम करने के लिए सक्षम बनाता है। इस ट्रैक्टर को सामान की ढुलाई में भी काम लिया जा सकता है। इस ट्रैक्टर में 1850 किलोग्राम तक वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। भारतीय खेती के लिए यह ट्रैक्टर काफी अच्छा है। यह एक पैसा वसूल मॉडल है जो किसानों के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (Mahindra Arjun 555 DI ) किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। अधिकांश किसान महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra Arjun 555 DI Tractor) को खेती के लिए एक परफेक्ट ट्रैक्टर मानते हैं। इस ट्रैक्टर का आकर्षक लुक किसानों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसकी कीमत भी काफी किफायती है जिससे किसान इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

इंजन (Engine)

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर 4 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 3054 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है जो कृषि सहित व्यापारिक कार्यों को पूरा कर सकता है। यह ट्रैक्टर 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसमें इंजन को ठंडा रखने के लिए ड्राई टाइप डुअल एलिमेंट टाइप का एयर फिल्टर आता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 44.9 है जिससे यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो आदि जैसे कृषि यंत्रों के साथ बेहतर तरीके से काम करता है।

ट्रांसमिशन (Transmission)

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर सिंगल या डबल क्लच के साथ आता है। इसमें एफसीएम (वैकल्पिक आंशिक सिंक्रोमेश) टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। इसमें 12 V 75 Ah बैटरी आती है। इस ट्रैक्टर की फारवर्ड स्पीड 1.5 से 32.0 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि इसकी रिवर्स स्पीड 1.5 से 12.0 किलोमीटर प्रति घंटा है।

ब्रेक और स्टीयरिंग (Brakes and steering) 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हैं जो कम फिसलन प्रदान करते हैं। इसमें पावर या मैकेनिकल टाइप का स्टीयरिंग आता है।

हाइड्रोलिक  (Hydraulic) 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता भी काफी मजबूत है। यह ट्रैक्टर 1850 किलोग्राम का वजन आसानी से उठा सकता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2350 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 2125 एमएम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 3480 एमएम और चौड़ाई 1965 एमएम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 445 एमएम है। इसका ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3300 एमएम है। इस ट्रैक्टर में खेत में लंबे समय तक काम करने के लिए 65 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। 

पहिये और टायर (wheels and tires) 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर एक 2 WD यानी टू व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर के सामने के टायर 6 x 16 / 7.5 x 16 साइज और इसका पिछला टायर 14.9 x 28 / 16.9 X 28 साइज का है।

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Arjun 555 DI, 49.3 HP Tractor Price) 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra Arjun 555 DI, 49.3 HP Tractor Price) 8.34 लाख रुपए से शुरू होकर 8.61 लाख* रुपए (एक्स-शोरूम कीमत) है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइज अलग-अलग राज्यों में वहां के आरटीओ शुल्क व रोड टैक्स के कारण अलग-अलग हो सकती है।

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन (Specifications of Mahindra Arjun 555 DI, 49.3 HP Tractor) 

सिलेंडरों की संख्या 4
एचपी पावर 49.3 एचपी
पीटीओ पावर 44.9 एचपी
इंजन रेटेड आरपीएम  2100 आरपीएम
गियर बॉक्स 8 फारवर्ड और 2 रिवर्स
ब्रेक तेल में डूबे हुए ब्रेक
ट्रांसमिशन एफसीएम (वैकल्पिक आंशिक सिंक्रोमेश)
फ्यूल टैंक 65 लीटर
लिफ्टिंग क्षमता 1850 किलोग्राम
वारंटी 2 साल

कहां से करें ट्रैक्टर की खरीद (Where to Buy a Tractor)

यदि आप महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई, 49.3 एचपी ट्रैक्टर की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहां आप बड़ी आसानी से ट्रैक्टर की खरीद कर सकते हैं। आप घर बैठे हमसे ऑनलाइन जुड़कर ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यदि आप महिंद्रा के पुराने ट्रैक्टर भी खरीदना चाहते हैं तो वह भी हम आपको किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। महिंद्रा के अन्य लोकप्रिय ट्रैक्टर की कीमत की जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स

50 एचपी | 2017 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 7,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें