यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट फरवरी 2024 : 16.6% की कमी के साथ 6,041 ट्रैक्टर बेचे

प्रकाशित - 01 Mar 2024

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 : घरेलू और निर्यात बाजार में गिरावट के साथ 6481 ट्रैक्टर बेचे

देश की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने फरवरी 2024 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने इस माह घरेलू और निर्यात बाजार में गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 16.6 प्रतिशत और निर्यात बाजार में 22.3 प्रतिशत कम ट्रैक्टर बेचे हैं। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : फरवरी 2024 में 1204 ट्रैक्टर कम बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने फरवरी 2023 की तुलना में फरवरी 2024 में कम ट्रैक्टरों की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 16.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ फरवरी 2024 में 6041 यूनिट की बिक्री की है जबकि फरवरी 2023 की अवधि में 7245 यूनिट की बिक्री की गई थी। इस तरह कंपनी ने घरेलू बाजार में 1204 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। वहीं, कंपनी ने घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात बाजार में भी गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने निर्यात बाजार में 22.3 प्रतिशत की कमी के साथ फरवरी 2024 में 440 ट्रैक्टरों की बिक्री की है जबकि फरवरी 2023 में 566 ट्रैक्टर बेचे गए थे। कंपनी को निर्यात बिक्री में 126 यूनिट का नुकसान हुआ है। अगर कुल बिक्री की बात करें तो कंपनी ने फरवरी 2024 के दौरान 6481 यूनिट की बिक्री की है जबकि फरवरी 2023 में 7811 यूनिट बेची गई थी। ब्रांड ने 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1330 यूनिट की कम बिक्री दर्ज की है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 : घरेलू और निर्यात बाजार

    विवरण       फरवरी 2024    फरवरी 2023   परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 6041   7245    -16.6%
निर्यात बाजार   440   566     -22.3%
कुल             6,481 7,811 -17.0%

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2023-24 : वित्त वर्ष के 11 महीनों में गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा को वित्तवर्ष 2023-24 के 11 महीनों (अप्रैल से फरवरी) की कुल बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल से फरवरी 11 महीनों के दौरान कुल 92985 यूनिट की बिक्री की थी जबकि चालू वित्तवर्ष में इसी समान अवधि के दौरान 87271 यूनिट की बिक्री की गई है। इस प्रकार एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की साल दर साल बिक्री में 6.1% की गिरावट देखी गई है। कंपनी ने कुल 5714 यूनिट की कम बिक्री की है। वहीं कंपनी ने घरेलू बाजार में 4.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 2023 में 85,665 यूनिट रही। जबकि 2024 में 82,185 यूनिट की बिक्री की गई। कंपनी ने घरेलू बाजार में 3480 यूनिट कम बेची है। निर्यात बाजार में भी कंपनी ने 30.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने 2024 में 5086 यूनिट की बिक्री की है जबकि 2023 में 7320 यूनिट बेची गई थी।

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल से फरवरी 2024 (YTD)

Particulars April - February(11M)  
विवरण          वित्तवर्ष 23-24 वित्तवर्ष 22-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 82,185 85,665  -4.1%
निर्यात बाजार 5,086 7,320 -30.5%
कुल  87,271 92,985 -6.1%

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स

50 एचपी | 2017 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 7,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें