यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023 : ट्रैक्टर बिक्री में 3.9% की बढ़ोतरी

प्रकाशित - 01 Aug 2023

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जारी, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

एस्कॉर्ट्स कुबोटा, ट्रैक्टर इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना और बड़ा ब्रांड है। यह कंपनी किसानों की कृषि यंत्र जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों का निर्माण करती है। हाल ही में कुबोटा ने जुलाई 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री में 3.9% का ओवरऑल ग्रोथ हासिल किया है। कुबोटा ने पिछले साल के जुलाई महीने की तुलना में 3.9% ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री की है। घरेलू मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है, जबकि निर्यात बिक्री में कंपनी संघर्ष करती नजर आई है। गौरतलब है कि कुबोटा एक प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड है। बीते कुछ सालों में इसकी लोकप्रियता किसानों के बीच काफी बढ़ी है। किसानों के बीच कंपनी ने एक से बढ़कर एक नई तकनीक वाले यंत्रों और जबरदस्त ट्रैक्टरों को पेश किया है। यही वजह है कि कुबोटा के प्रदर्शन पर ज्यादातर लोगों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की नजर रहती है।

ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023, कंपनी के घरेलू मार्केट में ट्रैक्टर की कुल बिक्री, कंपनी की निर्यात से होने वाली बिक्री और पिछले वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार माह के इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार माह की बिक्री की तुलना करते हुए जानकारी दे रहे हैं।

एस्कॉर्ट कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023 (घरेलू और निर्यात)

वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2022-23 के जुलाई महीने में ट्रैक्टर की कुल बिक्री, घरेलू बिक्री, निर्यात बिक्री के आंकड़े और प्रतिशत बदलाव के आंकड़े इस प्रकार हैं।

विवरण

जुलाई 2023

जुलाई 2022

प्रतिशत बदलाव

घरेलू बिक्री

5,161

4,704

+9.7%

निर्यात बिक्री

409

656

-37.7%

कुल बिक्री

5,570

5,360

+3.9%

उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि, कंपनी ने घरेलू मार्केट में जबरदस्त तेजी हासिल की है और 9.7% का सकारात्मक ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में 5161 यूनिट ट्रैक्टर की बिक्री की। जबकि जुलाई 2022 में कंपनी ने 4704 यूनिट ट्रैक्टर की बिक्री की थी।

वहीं अगर निर्यात बिक्री की बात करें तो कंपनी, जुलाई 2023 में 409 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जबकि जुलाई 2022 में कंपनी 656 यूनिट ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। कुबोटा के एक्सपोर्ट यानी निर्यात बिक्री में 37.7% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

कुल बिक्री की बात करें तो कंपनी, ओवरऑल 3.9% का सकारात्मक ग्रोथ हासिल की है। जुलाई 2023 में ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 5,570 यूनिट रही जबकि पिछले साल 2022 के जुलाई महीने में ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 5,360 यूनिट की रही थी।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023 : वार्षिक परिवर्तन

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के सालाना कारोबार को समझने के लिए नीचे दिए गए आंकड़ों पर गौर करें। जिसमें हमने वित्तीय वर्ष 2024 और वित्तीय वर्ष 2023 के शुरुआती चार महीने के ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों का उल्लेख किया है। वर्ष 2022 के अप्रैल से जुलाई महीने तक और वर्ष 2023 के अप्रैल से जुलाई महीने तक ट्रैक्टरों की बिक्री और दोनों के बीच का तुलना इस प्रकार है।

विवरण

अप्रैल-जुलाई (चार माह)

 
 

वित्तीय वर्ष 2023-24

वित्तीय वर्ष 2022-23

परिवर्तन (% में)

घरेलू बिक्री

30,387

29,312

+3.7%

निर्यात बिक्री

1,765

2,845

-38.0%

कुल बिक्री

32,152

32,157

0%

उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि, वित्तीय वर्ष 2023-24 के शुरुआती चार महीने में कंपनी ने घरेलू मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया है। 3.9% की ग्रोथ के साथ कंपनी ने 30,387 ट्रैक्टर बेचे। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022 के शुरुआती चार माह में कंपनी ने 29,312 ट्रैक्टरों की ही बिक्री की थी।

निर्यात बिक्री की बात करें तो, वित्तीय वर्ष 2023-24 के शुरुआती 4 महीने में कुबोटा ने 1765 ट्रैक्टरों का निर्यात किया। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के शुरुआती चार महीनों में कुबोटा 2845 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था। कंपनी ने निर्यात में 38% की कमी दर्ज की।

कुल बिक्री की बात करें तो, वर्तमान वित्तीय वर्ष के शुरुआती 4 महीनों में कंपनी ने 32,152 ट्रैक्टर की बिक्री की, वहीं पिछले वित्तीय वर्ष के शुरुआती 4 महीनों में कंपनी 32,157 ट्रैक्टरों की बिक्री की।

Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.

Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा 415 डी आई एक्स पी प्लस

42 एचपी | 2020 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 4,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें