प्रकाशित - 01 Dec 2023
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने नवंबर 2023 की ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में पिछले साल से ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि निर्यात बाजार में कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 6.7 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 7855 ट्रैक्टर बेचे हैं। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2023 की जानकारी दी जा रही है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने नवंबर 2023 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में 3.7 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ कुल 8258 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि पिछले साल नवंबर 2022 में कंपनी ने 7960 ट्रैक्टर बेचे थे। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने नवंबर 2023 में 7855 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2022 में 7359 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार 496 यूनिट ज्यादा बेचकर कंपनी ने 6.7 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। वहीं कंपनी को निर्यात बाजार में 32.9 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 403 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टर बेचे गए थे।
विवरण | नवंबर 2023 | नवंबर 2022 | परिवर्तन (% में) |
घरेलू बाजार | 7855 | 7359 | 6.7% |
निर्यात बाजार | 403 | 601 | -32.9% |
कुल | 8258 | 7960 | 3.7% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 के 8 महीनों (अप्रैल से नवंबर) के दौरान ट्रैक्टर बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इन 8 महीनों के दौरान कुल 70069 ट्रैक्टर घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी समान अवधि के दौरान कुल 72952 ट्रैक्टर बेचे गए थे। ब्रांड ने घरेलू बाजार में 66,196 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि के दौरान 67206 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने घरेलू बाजार में 1.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। वहीं कंपनी को निर्यात बाजार में 32.6 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष के 8 महीनों के दौरान 3873 यूनिट बेची है जबकि पिछले वित्तवर्ष के दौरान 5746 ट्रैक्टर बेचे गए थ
विवरण | वित्तवर्ष 23-24 | वित्तवर्ष 22-23 | परिवर्तन (% में) |
घरेलू बाजार | 66196 | 67206 | -1.5% |
निर्यात बाजार | 3873 | 5746 | -32.6% |
कुल | 70069 | 72952 | -4% |
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok
Social Share ✖