यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

ब्लैक बंगाल बकरी : इस नस्ल की बकरी का करें पालन, कम लागत में होगा ज्यादा मुनाफा

प्रकाशित - 08 Aug 2023

ब्लैक बंगाल बकरी : इस नस्ल की बकरी के पालन से किसान हो रहे मालामाल

बकरी पालन भारत में बड़े स्तर पर किया जाता है। भारत में खेती के बाद किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पशुपालन ही किया जाता है। जिसमें गाय, भैंस और बकरी का पालन प्रमुखता से किया जाता है। बकरी पालन से किसानों को कई फायदे मिलते हैं। जैसे दूध का उत्पादन और मांस का उत्पादन। अगर ज्यादा संख्या में बकरियों को पाला जाए तो बकरियों से खाद का उत्पादन भी बड़े पैमाने पर प्राप्त होता है। यही वजह है कि बकरी को गरीबों की गाय भी कहा जाता है। बकरी पालन में सबसे ज्यादा जरूरी है अच्छी नस्ल का होना। अगर बकरी अच्छी नस्ल की हो तो काफी अच्छी कमाई करके दे सकती है। ऐसी ही एक नस्ल है ब्लैक बंगाल बकरी। इस बकरी को पालकर बिहार की एक महिला किसान ने जबरदस्त मुनाफा कमाया है। जिसकी कहानी हम आगे बताने वाले हैं।

ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में हम ब्लैक बंगाल बकरी के बारे में, बकरी की खासियत, बकरी से होने वाली कमाई, दूध का उत्पादन आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या है इस बकरी की खासियत

ब्लैक बंगाल बकरी आकार में छोटी और देश के पूर्वी इलाकों में पाई जाने वाली बकरी की एक खास नस्ल है। इस नस्ल की बकरी के पैर छोटे और मूंह गोल मटोल होते हैं। इसकी नाक की रेखा सीधी होती है और नीचे दबी सी होती है। इस बकरी की खासियत है कि यह किसी भी जलवायु में रह लेती है। इसे ज्यादा देखदेख की जरूरत नहीं होती।

कितना होगा मांस का उत्पादन 

ब्लैक बंगाल बकरी से मांस के उत्पादन की बात करें तो यह 18 किलोग्राम से 20 किलोग्राम तक हो सकता है। एक व्यस्क नर का वजन इसी अनुपात में होता है, जबकि मादा के वजन की बात करें तो यह करीब 15 से 18 किलोग्राम होता है। बकरी का यह नस्ल 8 से 10 महीने में व्यस्क हो जाती है।

कितना होगा दूध का उत्पादन 

ब्लैक बंगाल बकरी से दूध उत्पादन भी अच्छी मात्रा में मिलता है। एक मादा बकरी 3 से 4 महीने तक दूध देने की क्षमता रखती है। प्रति दिन आधा लीटर तक दूध का उत्पादन किया जा सकता है।

कब करवाया जाता है गर्भधारण

ब्लैक बंगाल बकरी 8 से 10 माह की उम्र में व्यस्क हो जाती है। लेकिन 12 महीने के बाद गर्भधारण के लिए तैयार हो जाती है। 12 माह की उम्र में 18 से 20 दिनों का ऋतु चक्र होता है, जिसमें बकरी का गर्भधारण कराया जा सकता है।

बिहार के इस महिला किसान की सक्सेस स्टोरी

आज से 1 साल पहले बिहार की एक प्रगतिशील महिला किसान प्रमिला दूसरे के खेतों में मजदूरी करती थी। या खाली ही बैठी रहती थी। लेकिन आज प्रमिला को लोग पशु सखी के नाम से जानने और पहचानने लगे हैं। स्वयं सहायता समूह की मदद से प्रमिला ने आज से 1 साल पहले 22 हजार रुपए का ऋण लिया और बकरी पालन करना शुरू किया। ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी का पालन करते हुए प्रमिला, इस व्यापार से जब से अच्छा मुनाफा कमाने लगी तो काफी महिलाएं इनसे प्रभावित हुई और अभी प्रमिला बताती हैं कि, हमारे पंचायत के सभी 20 समूह की 400 दीदियों ने बकरी पालन करना शुरु कर दिया है। बिहार के अलावा उड़ीसा में भी बकरी की इस नस्ल को पालने का प्रचलन बढ़ा है। महिला किसान ने बताया कि बकरी पालन से यह फायदा है कि जब कभी भी पैसे की जरूरत होगी, हम इसे बेच सकते हैं और अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। साथ ही 1 साल में यह बकरी 2 से 3 बच्चे दे देती है जिससे अलग फायदा है।

कितनी होगी कमाई 

ब्लैक बंगाल बकरी से कमाई की बात करें तो मुख्य कमाई इसके मांस से ही होती है। चूंकि साल में एक बकरी तीन बच्चे देती और एक 1 पाठा ( नर) को आप 3500 रुपए में भी बेचते हैं तो एक बकरी से 10,500 रुपए की सालाना कमाई की जा सकती है। अगर एक महिला 10 बकरी का पालन करती है तो सालाना 1 लाख 5 हजार रुपए की कमाई की जा सकती है। ग्रामीण इलाकों में पशुपालन करके इतनी कमाई कर पाना बड़ी बात है। अगर लागत की राशि 20 हजार रुपए कम कर दी जाए तो महिला किसान की शुद्ध कमाई प्रति वर्ष 84 से 85 हजार रुपए होगी। यानी इस बकरी को पालकर महीने के 6 से 7 हजार रूपये की कमाई आसानी से की जा सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

स्वराज 735 FE E
₹0.91 लाख का कुल बचत

स्वराज 735 FE E

35 एचपी | 2023 Model | पाली, राजस्थान

₹ 5,40,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
वीएसटी MT 270 -विराट 2W-एग्रीमास्टर
₹3.11 लाख का कुल बचत

वीएसटी MT 270 -विराट 2W-एग्रीमास्टर

27 एचपी | 2020 Model | बीड, महाराष्ट्र

₹ 1,70,800
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स
₹1.90 लाख का कुल बचत

फार्मट्रैक 45 पॉवरमैक्स

50 एचपी | 2022 Model | नीमच, मध्यप्रदेश

₹ 6,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें
स्वराज 735 एफई
₹5.32 लाख का कुल बचत

स्वराज 735 एफई

40 एचपी | 2008 Model | प्रतापगढ़, राजस्थान

₹ 1,25,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें