अलविदा रतन टाटा : भारतीय उद्योग जगत के अमूल्य रत्न “रतन टाटा” के जीवन की 10 महत्वपूर्ण बातें

Share Product प्रकाशित - 10 Oct 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

अलविदा रतन टाटा : भारतीय उद्योग जगत के अमूल्य रत्न “रतन टाटा” के जीवन की 10 महत्वपूर्ण बातें

रतन टाटा के निधन से शोक की लहर, उनके व्यापारिक जगत में योगदान को किया याद

भारतीय उद्योग जगत के अमूल्य रत्न “श्री रतन टाटा” के निधन के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। रतन टाटा के निधन (Ratan Tata Death) पर राजनीतिक नेताओं और कई प्रतिष्ठित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनकी याद में आज हर भारतीय की आंखें नम हो गई हैं। रतन टाटा व्यापारिक जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती तो थे ही, इससे ऊपर एक बहुत ही अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने हमेशा दूसरों की मदद की और देश के उद्योग जगत को भी एक खास पहचान दी। आज हम रतन टाटा को नमन करते हुए उनके जीवन से जुड़ी उन 10 बातों के बारे में जानेंगे जो हमें सदा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

रतन टाटा के जीवन से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें (10 important things about Ratan Tata's life)

  1. रतन टाटा ने 1961 में टाटा समूह के साथ अपना कॅरियर शुरू किया और टाटा स्टील (Tata Steel) के शॉप फ्लोर पर संचालन का प्रबंधन किया।
  2. रतन टाटा ने 2004 में टीसीएस (TCS) को सार्वजनिक किया। टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जो टाटा समूह की एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है।
  3. 2009 में रतन टाटा ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) के तहत भारत में सबसे सस्ती कार नैनो लांन्च की जिसकी कीमत मात्र 1 लाख रुपए थी जिसे हर मध्यम वर्ग खरीद सकता था।
  4. रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने भारत के स्नातक छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कॉर्नल विश्वविद्यालय में $28 मिलियन का टाटा छात्रवृत्ति कोष स्थापित किया।
  5. 2008 टाटा ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय को 50 मिलियन डॉलर का दान दिया और इसी के साथ वे इतिहास में विश्वविद्यालय के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय दानदाता बन गए।
  6. रतन टाटा ने नवाचार को प्राथमिकता दी और युवा प्रतिभाओं को कई जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने करीब 21 सालों तक टाटा समूह का नेतृत्व किया और इस दौरान कंपनी का राजस्व 40 गुना अधिक और लाभ 50 गुना से अधिक बढ़ गया।
  7. रतन टाटा के नेतृत्व में कोरोना महामारी जैसे मुश्किल समय में टाटा समूह ने देश को 1500 करोड़ रुपए वित्तीय सहायता प्रदान की जिससे इस समय मुश्किल में फंसे कई लोगों की मदद करना संभव हो सका।
  8. रतन टाटा की ओर से 165 करोड़ की लागत से नवी मुंबंई में कुत्तों के लिए अस्पताल भी खुलवाया गया जहां 200 जानवरों का एक साथ इलाज हो सकता है।
  9. रतन टाटा ने 19 फरवरी 2019 में कैंसर मरीजों की जान बचाने के लिए वाराणसी में 2 कैंसर अस्पताल बनवाए।   
  10. टाटा भारत में विभिन्न संगठनों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे। वे प्रधानमंत्री की व्यापार एवं उद्योग परिषद के सदस्य भी रहे।

रतन टाटा का जीवन परिचय (Biography of Ratan Tata)

रतन का पूरा नाम रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) था, उनका जन्म 28 दिसंबर 1937, मुंबई में हुआ था। रतन टाटा, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपौते थे। उनके माता-पिता 1948 में अलग हो गए थे, उसके बाद उनका लालन पालन उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया था। रतन टाटा मुंबई और शिमला में अपनी पढ़ाई की और इसके बाद 1955 में न्यूयॉर्क शहर के रिवरडेल कंट्री स्कूल में पढ़ाई पूरी कर 1955 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। रतन टाटा ने कभी विवाह नहीं किया और उनकी कोई संतान भी नहीं है, हालांकि रतन टाटा की गर्ल फ्रेंड फिल्म अभिनेत्री सिम्मी ग्रेवाल रही जिनसे उनके दोस्ताना संबंध रहे। उनके पास कई विश्वविद्यालयों की ओर से दी गई मानद उपाधियां थी, उन्हें मिली उपाधियों और सम्मान की लिस्ट काफी लंबी हैं। इन सबसे ऊपर रतन टाटा एक अद्भुत प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई। 9 अक्टूबर 2024 को रतन टाटा ने अंतिम सांस लेते हुए इस जीवन से विदा ले ली।

रतन टाटा को मिले पुरस्कार और सम्मान (Awards and Honors)

  • रतन टाटा को 26 जनवरी 2000 में भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण और 26 जनवरी 2008 को पद्म विभूषण अलंकरण से सम्मानित किया गया।
  • रतन टाटा को 2004 में उरुग्वे सरकार ने "ओरिएंटल रिपब्लिक ऑफ ऑफ उरुग्वे" का पदक दिया।
  • रतन टाटा को “बी नाई बी रिथ इंटरनेशनल” ने साल 2005 में अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2006 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रेरणा के लिए (फर्स्ट) इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • रतन टाटा को 2007 में कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस ने कार्नेगी परोपकार पदक से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2008 में सिंगापुर की सरकार ने मानद नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2009 में भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी ने 2008 के लिए इंजीनियरिंग में आजीवन येागदान पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2009 में ब्रिटेन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक "नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर" (जीबीई) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय थे।
  • रतन टाटा को 2009 में इटली सरकार ने इतालवी गणराज्य के ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड ऑफिसर के पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2010 में विश्व स्मारक कोष ने हैड्रियन पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2010 में बिजनेस फॉर पीस पुरस्कार मिला।
  • इसी साल रतन टाटा को फॉर पीस फाउंडेशन की ओर से "ओस्लो बिजनेस फॉर पीस पुरस्कार" से नवाजा गया। उन्हें एशिया का बिजनेस लीडर पुरस्कार भी मिला।
  • रतन टाटा को 2012 में "ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
  • रतन टाटा को 2013 में राष्ट्रीय इंजीनिंयरिग अकादमी ने विदेशी सहयोगी पुरस्कार, "अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर-लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार" से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2014 में बडौदा मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सयाजी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • रतन टाटा को 2016 में फ्रांस सरकार ने "लीजन ऑफ ऑनर कमांडर" के अवॉर्ड सम्मान दिया।
  • रतन टाटा को 2021 में असम सरकार ने असम वैभव सम्मान से सम्मानित किया।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

  

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back