गुजरात सहित इन तीन राज्यों को 675 करोड़ रुपये का राहत पैकेज मंजूर

Share Product प्रकाशित - 03 Oct 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

गुजरात सहित इन तीन राज्यों को 675 करोड़ रुपये का राहत पैकेज मंजूर

केंद्र सरकार ने जारी की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से अग्रिम राहत राशि

देश में इस साल कई राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हुई जिसके कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए। यही नहीं अभी भी कुछ राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है जिसमें नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण बिहार और यूपी राज्य में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। केंद्र सरकार ने इन दोनों राज्यों में टीम द्वारा सर्वे करा कर नुकसान के आकलन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं केंद्र सरकार की ओर से गुजरात सहित 3 राज्यों के लिए 675 करोड़ रुपए का राहत पैकेज को मंजूर कर दिया है जिससे यहां के किसानों को लाभ होगा। उन्हें बारिश, बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा राहत राशि प्रदान की जा सकेगी।

किस राज्य को कितनी मिली राहत राशि

केंद्र सरकार की ओर से गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा राज्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 675 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी की गई है। इस पैकेज में से गुजरात के लिए 600 करोड़ रुपए, मणिपुर के लिए 50 करोड़ रुपए और त्रिपुरा के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। बता दें कि इन राज्यों में इस साल मानसून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन जैसी आपदाएं आई थी। ऐसे में यहां किसानों की फसलों सहित काफी नुकसान हुआ था। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने इन राज्यों को राहत पहुंचाते हुए यह सहायता राशि जारी की है।

गुजरात सरकार ने किसानों को दी थी राहत

केंद्र की ओर से जारी किए गए पैकेज से पहले जुलाई माह में गुजरात सरकार ने कई जिलों के किसानों को उनकी फसल बर्बाद होने के कारण राहत दी थी। इसके लिए राज्य सरकार ने 350 करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया था। जुलाई के तीसरे हफ्ते में राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ था। इसमें पोरबंदर, जूनागढ़, राजकोट, देवभूमि द्वाराका, आणंद, भरूच, सूरत, तापी व नवसारी ऐसे जिले रहे जहां भारी बारिश से अधिक नुकसान हुआ। बारिश के बाद सरकार ने यहां हुए नुकसान का सर्वे कराया था और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राहत पैकेज की घोषणा की थी। बता दें कि महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में करीब सवा दो लाख हैक्टेयर तक फसल प्रभावित होना बताया जा रहा है। इसी प्रकार कई राज्यों में भी भारी बारिश व बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Solis 4215 EP

बिहार और बंगाल में नुकसान का आकलन करने जाएंगी टीमें

पिछले महीने नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण बिहार और यूपी में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालत बने हुए हैं। ऐसे में फसलों को नुकसान होने के साथ ही लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इधर केंद्र सरकार ने कहा है कि वह बाढ़ प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि बचे हुए राज्यों में अतिरिक्त वित्तीय सहायता अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमों से रिपोर्ट मिलने के बाद तय की जाएगी। वहीं बाढ़ की चपेट में आए बिहार और पश्चिम बंगाल में नुकसान का आकलन करने के लिए शीघ्र आईएमसीटी टीमें भेजी जाएंगी।

इस साल किन राज्यों में हुआ सबसे अधिक नुकसान

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक इस साल गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, असम, तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान पहुंचा है।

सरकार द्वारा अब तक कितनी दी गई राहत राशि

केंद्र सरकार की ओर से इस साल एसडीआरएफ से 21 राज्यों को 9 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी कर चुकी है। इसके अलावा एनडीआरएफ से 15 राज्यों को 4 हजार 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी की जा चुकी है। वहीं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से भी 11 राज्यों को एक हजार 385 करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया जा चुका है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back