मैक्सग्रीन ट्रैक्टर

अगर आप भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो मैक्सग्रीन ट्रैक्टर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आपकी खेती को आसान और प्रदूषण रहित बनाने के लिए इस ट्रैक्टर को डिजाइन किया गया है।

अधिक पढ़ें

भारत में मैक्सग्रीन ट्रैक्टर का निर्माण किसानों की समृद्धि को बढ़ाने के लिए किया गया है। यह ट्रैक्टर इनोवेशन, ट्रांसपेरेंसी और सस्टेनेबिलिटी के कारण लोकप्रिय हो रहा है। पर्यावरण के अनुकूल यह ट्रैक्टर ऑपरेशनल कॉस्ट को कम करते हुए किसान की बचत करता है और प्रदूषण को रोकता है।मैक्सग्रीन के ट्रैक्टर मॉडल डीजल ट्रैक्टर्स की तुलना में तीन गुना अधिक पावरफुल हैं और ऑपरेशनल कॉस्ट को दस गुना तक कम करते हैं। किफायती कीमत के साथ मैक्सग्रीन एडवांस टेक्नोलॉजी प्रदान करता है। ये ट्रैक्टर किसानों को अधिक प्रोडक्टिविटी देने के लिए विभिन्न इम्प्लीमेंट्स के साथ बेहतर तरीके से काम करते हैं। यहां आप मूल्य सूची देखें :

कम पढ़ें

लोकप्रिय मैक्सग्रीन ट्रैक्टर

ब्रांड बदलें
मैक्सग्रीन नंदी-25 image
मैक्सग्रीन नंदी-25

25 एचपी 2 डब्ल्यू.डी

ईएमआई के लिए यहाँ क्लिक करें

ट्रैक्टर की प्राइस चेक करें

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर रिव्यूज

4.5 star-rate star-rate star-rate star-rate star-rate
Nice design Number 1 tractor with good features

Jairam Choudhary Paner

13 Aug 2024

star-rate icon star-rate icon star-rate icon star-rate icon star-rate
I like this tractor. Nice design

Bhavesh. S.patel

13 Aug 2024

star-rate icon star-rate icon star-rate icon star-rate icon star-rate icon

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

पॉपुलर ट्रैक्टर
मैक्सग्रीन नंदी-25
एप्लिकेशन
कृषि, वाणिज्यिक
कुल ट्रैक्टर्स
1
कुल मूल्यांकन
4.5

क्या आप अभी भी उलझन में हैं?

ट्रैक्टर खरीदने में मार्गदर्शन के लिए हमारे विशेषज्ञ से पूछें

icon icon-phone-callअभी कॉल करें

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर के बारे में

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर भारत में मॉडर्न इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों का लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। इसके अलावा, वे खेती में बदलाव के लिए एडवांस, इको फ्रेंडली सॉल्यूशन्स ऑफर करते हैं। कंपनी छोटे खेतों और विशेष कार्यों के लिए 25 एचपी मिनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और बड़े, कठिन कृषि कार्यों के लिए 35 एचपी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश करती है। इसके अतिरिक्त, ये ट्रैक्टर कोई प्रदूषण नहीं करते हैं और डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में ऑपरेशनल कॉस्ट दस गुना कम होने के साथ पैसे बचाते हैं।

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर डीजल ट्रैक्टरों से तीन गुना ज़्यादा पावरफुल हैं क्योंकि उन्हें इलेक्ट्रिक मोटर से तुरंत पावर मिलती है। ये ट्रैक्टर चुपचाप चलते हैं, कम शोर करते हैं और इनका इस्तेमाल फॉर्मिंग और माइनिंग दोनों के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, वे रिन्यूएबल और नॉन- रिन्यूएबल दोनों तरह की एनर्जी का यूज करते हैं। ये ट्रैक्टर उनकिसानों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हैं जो किफायती कीमतों पर सस्टेनेबल फार्मिंग करना चाहते हैं।

भारत में मैक्सग्रीन ट्रैक्टर की कीमत 2024

भारत में मैक्सग्रीन ट्रैक्टर की कीमत अधिक किफायती हैं। इसके अलावा, वे अन्य मॉडर्न इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की तुलना में कम महंगे हैं। इस प्राइस रेंज पर, आपको ऐसे ट्रैक्टरों का लाभ मिलता है जो अपनी इको-फ्रेंडली और एफिशिएंट फीचर्स के साथ खेती को बदल रहे हैं।
इसके अलावा, उन्हें चलाने में डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में कम खर्च आता है। इसका फायदा यह होता है कि किसान कम खर्च में खेती के लिए स्वच्छ, हरित तरीके का आनंद ले सकते हैं। आप ट्रैक्टर जंक्शन पर मैक्सग्रीन ट्रैक्टर की मूल्य सूची 2024 भी देख सकते हैं!

मैक्सग्रीन इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की रेंज

मैक्सग्रीन आधुनिक खेती की जरूरतों के लिए डिजाइन किए गए दो शक्तिशाली इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मॉडल पेश करता है। इसमें एक 25 एचपी मिनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और दूसरा अपकमिंग 35 एचपी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर। दोनों ट्रैक्टर पावर, ड्यूरेबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी के लिए बनाए गए हैं, जो उन्हें आज के इको-फ्रेंडली खेतों के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं।

25 एचपी मिनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर - मैक्सग्रीन नंदी-25

25 एचपी मिनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर छोटे खेतों के लिए उचित है क्योंकि यह हल्का और उपयोग में आसान है। यह कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर कई कार्य करने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली और ऑपरेट करने में आसान है। जो किसान छोटे साइज में ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

यह मैक्सग्रीन मिनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 25 एचपी की पावर से खेती के काम करता है। इसमें सेफ्टी के लिए ऑयल ब्रेक, 1000 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग कैपेसिटी और 25 किमी/घंटा की रनिंग स्पीड के साथ 4.5 टन की टोइंग क्षमता है। यह एक रियायबल और मल्टीटास्किंग ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर सिंगल चार्ज में 6 से 8 घंटे तक काम कर सकता है। इस ट्रैक्टर को फास्ट चार्जिंग से 1.5 घंटे मे चार्ज किया जा सकता है। कुल मिलाकर, आधुनिक कृषि आवश्यकताओं को कंप्लीट करने के लिए यह बहुत ही किफायती और प्रभावी ट्रैक्टर है।

35 एचपी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर : जल्द आ रहा!

मैक्सग्रीन जल्द ही एक नया 35 एचपी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी पेश करेगा। यह ट्रैक्टर और भी अधिक शक्तिशाली होगा, ऐसी उम्मीद है, जो इसे बड़े खेतों और अधिक कठिन कार्यों के लिए सूटेबल बनाता है।

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर : मुख्य यूएसपी

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर ट्रेडिशनल ट्रैक्टरों से कहीं ज़्यादा फायदा पहुंचाता है। यह एक स्मार्ट, ग्रीन और कॉस्ट इफेक्टिव फार्मिंग सॉल्यूशन्स प्रदान करता है। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानें :

  • जीरो एमिशन : मैक्सग्रीन ट्रैक्टर कोई टेलपाइप उत्सर्जन नहीं करते हैं, जिससे किसानों को उनके खेतों पर स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण मिलता है।
  • साइलेंट ऑपरेशन : यह डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में बहुत शांत है। जिससे काम करने का माहौल ज़्यादा सुखद बनता है।
  • लॉन्ग टर्म सेविंग : मैक्सग्रीन ट्रैक्टरों को ऑपरेट करने की लागत डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में 10 गुना कम है, जिससे किसानों का बहुत सारा पैसा बचता है।
  • रिलायबल प्रदर्शन : मैक्सग्रीन ट्रैक्टर हाई टॉर्क और एफिशिएंसी प्रदान करते हैं, जिससे किसानों को जुताई, ढुलाई और खुदाई जैसे कार्यों के लिए रियायबल और पावरफुल परफॉर्मेंस मिलती है।

भारत में मैक्सग्रीन ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टर जंक्शन क्यों चुनें?

ट्रैक्टर जंक्शन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड्स से संबंधित सभी जानकारी के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है। हम आपकी आवश्यकताओं के लिए मैक्सग्रीन ट्रैक्टर मॉडल चुनने में आपकी सहायता करते हैं। हमारी यूजर फ्रेंडली वेबसाइट ट्रैक्टरों के कंपेरिजन, स्पेसिफिकेशन्स, रिव्यू और सटीक जानकारी आप तक पहुंचाती है।
आप किसी भी ट्रैक्टर को खरीदने का निर्णय लेने से पहले हमारी वेबसाइट पर कस्टमर टेस्टीमोनियल और रेटिंग भी पढ़ सकते हैं। हमारी भरोसेमंद ग्राहक सेवा और मार्गदर्शन के साथ आप एक सरल और परेशानी मुक्त लेनदेन की गारंटी प्राप्त करते हैं। मैक्सग्रीन ट्रैक्टर खरीदने के लिए आप एक्सपर्ट एडवाइस और सहज चयन प्रक्रिया के लिए हम पर भरोसा कर सकते हैं।
 

मैक्सग्रीन ट्रैक्टर के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैक्सग्रीन के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को ऑपरेट करने में 10 गुना कम खर्च आता है। ये शोर नहीं करते हैं और प्रदूषण भी नहीं फैलाते हैं। साथ ही 3 गुना अधिक शक्तिशाली होते हैं।

मैक्सग्रीन 25 एचपी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पूरी तरह चार्ज होने पर 6 से 8 घंटे तक चल सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह किस तरह का काम कर रहा है।

मैक्सग्रीन 25HP इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अगस्त 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च की तारीख के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़े रहें।

सामान्य चार्जर से बैटरी को चार्ज होने में 6 घंटे और फास्ट चार्जर से 1.5 घंटे लगते हैं।

25 एचपी ट्रैक्टर 4.5 टन तक भार खींच सकता है, जिससे यह छोटे से मध्यम आकार के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।

scroll to top
Close
Call Now Request Call Back