चने की यह किस्म देगी 32.9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार

Share Product प्रकाशित - 22 Oct 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

चने की यह किस्म देगी 32.9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार

जानें, कौनसी है चने की यह किस्म और इसकी विशेषताएं

रबी फसल की बुवाई का सीजन आ गया है। किसान इसके लिए खेत की तैयारी में जुट गए हैं। किसान बीज, खाद व उर्वरकों की खरीद भी कर रहे हैं। सरकार की ओर से भी किसानों को दलहन व तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से दलहन व तिलहन की बुवाई के लिए इसकी उन्नत किस्मों की बुवाई करने को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि देश में दलहन व तिलहन का बंपर उत्पादन हो सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विश्वविद्यालयों की ओर से भी दलहन फसलों की नई उन्नत किस्में विकसित की गई है।

इसी कड़ी में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान आईएआरआई (पूसा) की ओर से चने की खेती (Gram Cultivation) के लिए नई उन्नत किस्म विकसित की गई है जो कम लागत में अधिक पैदावार देने में समक्ष है। इस किस्म का नाम पूसा चना 20211 देसी (पूसा मानव) किस्म है। चने की इस किस्म से 32.9 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। 

क्या है चने की पूसा चना 20211 देसी (पूसा मानव) किस्म की विशेषताएं

दरअसल पूसा चना 20211 देसी (पूसा मानव) किस्म को केंद्रीय किस्म विमोचन समिति की ओर से खेती के लिए साल 2021 में जारी किया गया था। चने की इस किस्म को मध्य भारत के लिए उपयुक्त पाया गया जिसे गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के लिए जारी किया गया है। चने की इस किस्म को समय से बुवाई और सिंचित अवस्था के लिए अनुशंसित किया गया है। चने की पूसा चना 20211 देसी (पूसा मानव) किस्म की विशेषताएं इस प्रकार से हैं-

  • चने की पूसा चना 20211 देसी (पूसा मानव) किस्म 108 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
  • चने की यह किस्म फुसैरियम विल्ट रोग के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी किस्म है।
  • पूसा चना 20211 देसी किस्म शुष्क जड़ गलन, कॉलर रॉट, स्टंट और फली भेदक के लिए मध्यम प्रतिरोधी है। 
  • चने की किस्म रबी सीजन में समय से बुवाई तथा सिंचित अवस्था के लिए अनुशंसित की गई है।
  • चने की इस किस्म के 100 बीजों का वचन करीब 19.5 ग्राम होता है। वहीं इस किस्म में प्रोटीन की मात्रा 18.9 प्रतिशत पाई गई है।
  • यदि बात की जाए इस किस्म की पैदावार की तो पूसा चना 20211 देसी किस्म से औसत पैदावार 23.9 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है। वहीं इसकी अधिकतम पैदावार 32.9 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक प्राप्त की जा सकती है।

Solis 3016 SN

किसान कैसे करें चने की उन्नत किस्म की बुवाई/चने की खेती (Gram Cultivation)

चने की खेती में अधिक पैदावार पाने के लिए असिंचित व सिंचित क्षेत्र में इसकी बुवाई अक्टूबर के प्रथम और दूसरे पखवाड़े में करना अच्छा बताया गया है। वहीं जिन खतों में उकटा रोग का प्रकोप अधिक है, वहां इसकी बुवाई देरी से करनी चाहिए। चने की बुवाई के लिए अच्छे जल निकास वाली हल्की दोमट मिट़्‌टी अच्छी रहती है। मिट्‌टी का पीएच मान 6.6 से 7.2 के बीच होना चाहिए। चने की खेती के लिए अम्लीय और ऊसर भूमि ठीक नहीं होती है। चने की बुवाई से पहले खेत को अच्छी तरह से तैयार करें। इसमें खेत की पहली जुताई ट्रैक्टर से जुड़कर चलने वाले मिट्‌टी पलटने वाले हल या डिस्क हैरो से करें। इसके बाद एक क्रॉस जुताई करनी चाहिए और इसके बाद पाटा लगाकर खेत को समतल कर लेना चाहिए। चने के बीजों की बुवाई गहराई में करनी चाहिए। ऐसा करने से कम पानी में भी इसकी जड़ों में नमी बनी रहती है। सिंचित क्षेत्रों में इसके बीजों की बुवाई 5 से 7 सेमी गहराई में करनी चाहिए। वहीं बारानी क्षेत्रों में संरक्षित नमी को देखते हुए इसकी बुवाई 7 से 10 सेमी गहराई में करना उचित रहता है। इसकी बुवाई कतार में करनी चाहिए। बुवाई के समय कतार से कतार की दूरी 30 सेमी रखनी चाहिए। वहीं काबुली चने की खेती में कतार से कतार की दूरी 30-45 सेमी रखी जा सकती है। चने के बीजों की बुवाई से पहले उसे उपचारित कर लेना चाहिए। इसमें चने की फसल को जड़ गलन व उखटा रोग के प्रकोप से बचाने के लिए इसके बीजों को 2.5 ग्राम थाईरम या 2 ग्राम मैन्कोजेब या 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करना चाहिए। इसके बाद ही इसकी बुवाई करनी चाहिए। वहीं जिन क्षेत्रों में दीमक का प्रकोप अधिक है। वहां इसके 100 किलोग्राम बीज को 600 मिली क्लोरोपायरीफॉस 20 ईसी से बीज को उपचारित करके बीजों की बुवाई करनी चाहिए। बीजों को राइजोबियम कल्चर से उपचारित करके ही चने की बुवाई की जानी चाहिए।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों सॉलिस ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back