यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

धान की कीमतों में आया उछाल, 4,000 रुपए पहुंचा भाव

प्रकाशित - 12 Jul 2024

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में धान का भाव और आगे बाजार का रूख

खरीफ फसलों की बुवाई का सीजन चल रहा है। धान खरीफ की फसल प्रमुख मानी जाती है। देश के अधिकांश किसान धान की खेती (Paddy farming) करते हैं। ऐसे में किसानों के लिए धान के भावों की जानकारी (Paddy price information) भी होना जरूरी है ताकि बाजार पर नजर रखी जा सके और बाजार के रूख को समझते हुए धान की खेती से बेहतर लाभ कमाया जा सके। इस समय धान की कीमतों (paddy prices) में उछाल देखा जा रहा है। उत्तर भारत में धान का सबसे अधिक भाव राजस्थान की बूंदी मंडी में रहा, जहां धान का भाव (dhan ka bhav) 3,999 रुपए रहा। वहीं मध्यप्रदेश की श्योपुर मंडी में धान का भाव 4,000 प्रति क्विंटल देखा गया। इसी प्रकार अन्य मंडियों में भी किसानों को धान के बेहतर भाव मिल रहे हैं।

बाजार जानकारों की मानें तो अभी धान के भाव बेहतर बने रहेंगे। हालांकि भावों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है लेकिन इतना अधिक भावों में अंतर नहीं आएगा। इस पूरे साल बाजार में धान के भाव एमएसपी (MSP) से ऊपर बने रहने की उम्मीद है।

इस समय बाजार क्या चल रहा है धान का भाव

ऑनलाइन मंडी कमोडिटी पर वर्तमान बाजार दरों के अनुसार धान का औसत भाव 2296.67 रुपए प्रति क्विंटल, सबसे कम बाजार भाव 1692 रुपए प्रति क्विंटल और सबसे उच्च बाजार भाव 3326 रुपए प्रति क्विंटल है। बता दें कि धान के भाव (Dhan ke bhav) उसकी क्वालिटी पर निर्भर करते हैं। बासमती धान (Basmati rice) का भाव सामान्य चावल की अपेक्षा अधिक होता है।  

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  • कोटा मंडी में धान का भाव- 3994 रुपए प्रति क्विंटल
  • बारां मंडी में धान का भाव- 3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • बूंदी मंडी में धान का भाव- 3999 रुपए प्रति क्विंटल
  • बूंदी जिले की केशवरायपाटन मंडी में धान का भाव-2500 रुपए प्रति क्विंटल

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  • होशंगाबाद की पीपारिया मंडी में धान का भाव- 3500 रुपए प्रति क्विंटल
  • नरसिंहपुर की गदरवाड़ा मंडी में धान का भाव- 3300 रुपए प्रति क्विंटल
  • ग्वालियर की डबरा मंडी में धान का भाव- 2700 रुपए प्रति क्विंटल
  • होशंगाबाद की सेमरीहरचंद मंडी में धान का भाव- 3900 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायसेन जिले की ओबेदुल्लागंज मंडी में धान का भाव- 2400 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायसेन मंडी में धान का भाव- 3300 रुपए प्रति क्विंटल
  • शिवपुरी की मैग्रोनि मंडी में धान का भाव- 2575 रुपए प्रति क्विंटल
  • होशंगाबाद की सेमरीहरचंद मंडी में धान का भाव- 3513 रुपए प्रति क्विंटल

महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  • चंद्रपुर जिले की सावली मंडी में धान का भाव- 3310 रुपए प्रति क्विंटल
  • चंद्रपुर जिले की गोंडपिंपरी मंडी में धान का भाव- 3250 रुपए प्रति क्विंटल
  • गडचिरोली मंडी में धान का भाव- 3200 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायगढ़ जिले की करजत मंडी में धान का भाव- 2450 रुपए प्रति क्विंटल
  • चंद्रपुर की चिमूर मंडी में धान का भाव- 3100 रुपए प्रति क्विंटल
  • चंद्रपुर की नागभीड़ मंडी में धान का भाव- 3000 रुपए प्रति क्विंटल
  • चंद्रपुर की सावली मंडी में धान का भाव- 3300 रुपए प्रति क्विंटल
  • चंद्रपुर की पोम्भुरनी मंडी में धान का भाव- 3200 रुपए प्रति क्विंटल
  • गडचिरोली की आरमोरी मंडी में धान का भाव- 2830 रुपए प्रति क्विंटल

उत्तर प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  • बहराइच मंडी में धान का भाव- 2500 रुपए प्रति क्विंटल
  • भिंगा मंडी में धान का भाव- 2325 रुपए प्रति क्विंटल
  • फैजाबाद मंडी में धान का भाव- 2400 रुपए प्रति क्विंटल
  • लालगंज मंडी में धान का भाव- 2400 रुपए प्रति क्विंटल
  • नवाबगंज मंडी में धान का भाव- 2300 रुपए प्रति क्विंटल
  • पंचपेड़वा मंडी में धान का भाव- 2800 रुपए प्रति क्विंटल
  • रायबरेली मंडी में धान का भाव- 2400 रुपए प्रति क्विंटल
  • सलोन मंडी में धान का भाव- 2390 रुपए प्रति क्विंटल
  • संडीला मंडी में धान का भाव- 2300 रुपए प्रति क्विंटल
  • सुल्तानपुर मंडी में धान का भाव- 2300 रुपए प्रति क्विंटल

गुजरात की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

  • दाहोद मंडी में धान का भाव- 2400 रुपए प्रति क्विंटल
  • पांचमहल की मोरवा हफाद मंडी में धान का भाव- 2300 रुपए प्रति क्विंटल
  • गांधीनगर की देहगाम (रेखियाल) मंडी में धान का भाव- 2300 रुपए प्रति क्विंटल
  • आनंद की खंभात अनाज मंडी में धान का भाव- 3500 रुपए प्रति क्विंटल

क्या है 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य

केंद्र सरकार की ओर से हर साल रबी और खरीफ सीजन से पहले फसलों का नया एमएसपी तय किया जाता है। इस बार भी सरकार ने खरीफ सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित कर दिया है। इसके अनुसार सामान्य धान का एमएसपी 2300 रुपए और ग्रेट ए धान का एमएसपी 2320 रुपए तय किया गया है।

धान को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

धान को लेकर बाजार जानकारों का कहना है इस समय धान के भाव बाजार में ठीक-ठाक चल रहे हैं। कई मंडियों में धान के भाव एमएसपी से ऊपर है तो कुछ मंडियों में धान के भाव एमएसपी से नीचे भी चल रहे हैं। ऐसे में कुल मिलाकर बाजार में इस समय धान की कीमतें अच्छी है और आगे भी धान की कीमत इसी प्रकार बनी रहने की उम्मीद है। इस दौरान धान के भावों में उतार-चढ़ाव की स्थिति भी देखी जा सकती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2013 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 3,35,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा 275 डीआई टी यू

39 एचपी | 2007 Model | पाली, राजस्थान

₹ 1,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें