यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

धान की कीमतों में आई तेजी, 4300 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचा भाव

प्रकाशित - 21 May 2024

जानें, देश की प्रमुख मंडियों में धान के भाव और आगे क्या रहेगा बाजार का रूख

धान की खेती (Paddy farming) करने वाले किसानों के लिए खुशखबर है। धान के भावों में तेजी का रूख बना हुआ है। गेहूं के बाद अब धान की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे अधिक धान का भाव राजस्थान की बूंदी मंडी में देखा गया। यहां धान का भाव 4300 रुपए प्रति क्विंटल रहा। यूपी की अलीगढ़ मंडी में धान 1121 का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। गुजरात की खंभात (अनाज मंडी) में धान का भाव 3000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मध्यप्रदेश की श्योपुरकलां मंडी में धान का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं अन्य मंडियों में भी धान के भावों में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी गई। कई मंडियों में धान के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) से ऊपर बने हुए हैं तो कहीं इससे नीचे भी धान का भाव देखा गया। यदि छत्तीसगढ़ की मंडी की बात करें तो यहां धान का भाव एमएसपी से नीचे देखा गया। यहां की चंपा मंडी में धान का भाव 1700 रुपए देखा गया। इस तरह धान के भाव अलग-अलग राज्यों की मंडियों में अलग- अलग रहे। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य को धान का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि यहां धान की खेती (Paddy farming) बहुत अधिक होती है। ऐसे में यहां धान के भाव कम होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इसके अलावा कई राज्यों की मंडियों में धान के भाव एमएसपी से ऊपर बने हुए हैं। बता दें कि विपणन वर्ष 2023-24 के लिए सामान्य धान का एमएसपी 2183 रुपए और ग्रेड ए धान का एमएसपी 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

इधर बाजार जानकारों की मानें तो धान के भावों में तेजी का रूख है जो कुछ समय के लिए बना रह सकता है। खरीफ सीजन आने वाला है और किसान बारिश होने के साथ ही खरीफ की मुख्य फसल धान की बुवाई करेंगे। ऐसे में धान की बुवाई का रकबा इसकी कीमतों को निर्धारित करने में अपनी भूमिका निभाएगा। हालांकि कई राज्यों में वहां की सरकारें किसानों को धान की खेती नहीं करके अन्य फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इसे देखते हुए धान का रकबा पहले की अपेक्षा कम होता जा रहा है जिसका इसके उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा है और इसका सीधा असर धान की कीमत पर दिखाई दे रहा है।

राजस्थान की मंडियों में क्या चल रहा है धान का रेट

बारां मंडी में धान का भाव- 3701 रुपए प्रति क्विंटल है।
बूंदी मंडी में धान का भाव- 4300 रुपए प्रति क्विंटल है।
कोटा मंडी में धान का भाव- 4004 रुपए प्रति क्विंटल है।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

अछनेरा मंडी में बासमती 1509 का भाव- 3500 रुपए प्रति क्विंटल
अलीगढ़ मंडी में धान 1121 का भाव- 4000 रुपए प्रति क्विंटल
बुलंद शहर मंडी में बासमती 1509 का भाव- 3631 रुपए प्रति क्विंटल
जहांगीराबाद मंडी में बासमती 1509 का भाव- 3421 रुपए प्रति क्विंटल
मैनपुरी मंडी में बासमती 1509 का भाव- 3800 रुपए प्रति क्विंटल
सियाना मंडी में बासमती 1509 का भाव- 3240 रुपए प्रति क्विंटल
अलीगढ़ मंडी में धान का भाव- 2200 रुपए प्रति क्विंटल
बदायूं मंडी में धान का भाव- 2340 रुपए प्रति क्विंटल
बहेडी मंडी में धान का भाव- 2265 रुपए प्रति क्विंटल
चौरीचौरा मंडी में धान का भाव- 2380 रुपए प्रति क्विंटल

गुजरात की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

बावला मंडी में धान का भाव- 2605 रुपए प्रति क्विंटल
बोरसद मंडी में धान का भाव- 2150 रुपए प्रति क्विंटल
दाहोद मंडी में धान का भाव- 2100 रुपए प्रति क्विंटल
देहगाम मंडी में धान का भाव- 2400 रुपए प्रति क्विंटल
कादी मंडी में धान का भाव- 2535 रुपए प्रति क्विंटल
कलोल मंडी में धान का भाव- 2505 रुपए प्रति क्विंटल
खंभात (अनाज मंडी) में धान का भाव- 3000 रुपए प्रति क्विंटल
सनद मंडी में धान का भाव- 2850 रुपए प्रति क्विंटल
वीरमगाम मंडी में धान का भाव- 2335 रुपए प्रति क्विंटल
व्यारा मंडी में धान का भाव- 2300 रुपए प्रति क्विंटल

मध्यप्रदेश की मंडियों में धान का भाव

बकतारा मंडी में बासमती धान का भाव- 3100 रुपए प्रति क्विंटल
पिपरिया मंडी में धान का भाव- 3090 रुपए प्रति क्विंटल
रायसेन मंडी में धान का भाव- 3300 रुपए प्रति क्विंटल
श्योपुरकलां मंडी में धान का भाव- 4000 रुपए प्रति क्विंटल
सिलवानी मंडी में धान का भाव 2915 रुपए प्रति क्विंटल
रायसेन की जिले की बरेली मंडी में धान का भाव- 3212 प्रति क्विंटल
बरघाट मंडी में धान का भाव- 2280 रुपए प्रति क्विंटल
विदिशा मंडी में धान का भाव- 3100 रुपए प्रति क्विटल

महाराष्ट्र की मंडियों में क्या चल रहा है धान का भाव

अरमोरी मंडी में धान का भाव- 2810 रुपए प्रति क्विंटल
गांधी रोली मंडी में धान का भाव- 2810 रुपए प्रति क्विंटल
गोरेगांव मंडी में धान का भाव- 2183 रुपए प्रति क्विंटल
पोभुर्नी मंडी में धान का भाव- 2900 रुपए प्रति क्विंटल

धान को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रुख

बाजार जानकारों के मुताबिक धान के भावों में तेजी दिखाई दे रही है जबकि इस समय धान के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में धान के भावों में तेजी कुछ समय के लिए ही जारी रहेगी। हालांकि बहुत से राज्यों की मंडियों में धान के भाव एमएसपी से भी कम देखे गए हैं। ऐसे में गेहूं के भावों में आई तेजी की तरह धान के भावों में और तेजी नहीं आएगी। धान के भावों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इधर सूत्रों के अनुसार सरकार शिपमेंट पर प्रतिबंध हटाने पर निर्णय लेने से पहले खरीफ धान की बुवाई का आकलन करेगी, जो अगले माह शुरू होने की उम्मीद है। एक अधिकारी के मुताबिक हमे चावल शिपमेंट पर प्रतिबंध हटाने पर विचार करने की जरूरत है, क्योंकि खरीफ फसल की संभावनाएं उज्जवल दिख रही हैं। यदि सरकार द्वारा चावल पर से प्रतिबंध हटा लिया जाता है तो इसके भावों में गिरावट देखी जा सकती है। 

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स

50 एचपी | 2017 Model | अजमेर, राजस्थान

₹ 2,60,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

स्वराज 855 एफई

48 एचपी | 2021 Model | अहमदनगर, महाराष्ट्र

₹ 7,00,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें