यूजर प्रोफाइल

नया उपयोगकर्ता

ट्रैक्टर जंक्शन से जुड़ें

देसी नस्ल की इस गाय का करें पालन, रोजाना देती है 20 लीटर दूध

प्रकाशित - 18 Jul 2024

जानें, कौनसी है देसी गाय की यह नस्ल और क्या है इसकी विशेषता व कीमत

देश में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालन पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से भी पशुपालन को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ राज्यों में दूध के रेट पर भी सब्सिडी दी जा रही है जिससे डेयरी पशुपालकों को लाभ हो रहा है। अधिक दूध प्राप्त करने के लिए पशुपालक गाय की अच्छी नस्लों का चयन करते हैं। विदेशी गायों का पालन बड़ा खर्चीला होता है और वे भारत की जलवायु में सामान्य तरीके से नहीं रह पाती हैं। इसी साथ ही इसमें रोग आदि लगने की संभावना सबसे अधिक होती है।

वहीं गाय की देसी नस्लों का पालन करना काफी सरल है और इसमें खर्चा भी कम आता है। वहीं देसी नस्ल की गायों का गोबर खेती में खाद के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में सरकार भी देसी नस्ल के पालन करने की बात कह रही है। जैविक खेती के लिए तो देसी गाय पालना जरूरी है। देसी गायों की नस्ल में भी बहुत सी ऐसी नस्ल है जो अधिक दूध देती है। इसमें से एक लाल सिंधी गाय भी है जो रोजाना 20 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है।

आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से आपको देसी नस्ल की गाय लाल सिंधी की विशेषता और लाभ और इसकी कीमत की जानकारी दे रहे हैं, जो आइये जानते हैं, इसके बारे में।

कहां पाई जाती है लाल सिंधी गाय

लालसिंधी गाय का मूल स्थान बलूचिस्तान के बेला राज्य को माना जाता है। यह एक देशी नस्ल की गाय है जो अधिक दूध देने के लिए जानी जाती है। लालसिंधी गाय की विशेषताओं को देखते हुए अब इसका पालन पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में होने लगा है। यहां कई किसान इस देसी नस्ल का पालन करके अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

लाल सिंधी गाय कितना देती है दूध

लाल सिंधी गाय की नस्ल एक ब्यांत में औसतन 1840 लीटर तक दूध देती है। ऐसे में गाय की यह नस्ल प्रतिदिन 12 से लेकर 20 लीटर तक दूध दे सकती है। लालसिंधी गाय की प्रति ब्यांत दूध देने की न्यूनतम क्षमता 1100 लीटर और अधिकतम 2600 लीटर होती है। इसके दूध में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके दूध में वसा की मात्रा 4.5 प्रतिशत होती है।

  • लाल सिंधी गाय की खासियत/पहचान
  • लाला सिंधी गाय शरीर का रंग हल्का लाल रंग का होता है।
  • इस नस्ल की कुछ गायों के माथे पर सफेद धब्बे भी देखे जा सकते हैं।
  • इस नस्ल की गाय के सिंग मोटे होते हैं। इसके सिंग पार्श्व से उभरे हुए होते हैं और ऊपर की ओर मुड़े हुए होते हैं।
  • इसकी ऊंचाई करीब 120 सेमी और लंबाई 140 सेमी होती है।
  • इस गाय का वजन 320 से 340 किलोग्राम तक होता है।
  • इस गाय का पहला ब्यांत 3.5 से 4 साल के बीच होता है।

लाल सिंधी गाय की कितनी होती है कीमत

यदि लाल सिंधी गाय की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 20 हजार से 80,000 रुपए तक होती है। गाय की उम्र, स्वास्थ्य, दूध देने की क्षमता और स्थान पर निर्भर करती है।

लाल सिंधी गाय के लिए कैसा होना चाहिए आहार

यदि आप लालसिंधी नस्ल की गाय पालना चाहते हैं तो आपको इसके आहार की जानकारी भी होना जरूरी है। क्योंकि गायों की नस्ल के हिसाब से इनकी खुराक भी अलग-अलग होती है। यदि जरूरत से ज्यादा खिला दिया जाए तो इनकी पाचन शक्ति खराब हो सकती है। ऐसे में लालसिंधी गाय को संतुलित आहार में क्या दें यह जान लेते हैं। लालसिंधी गाय को फलीदार चारे को खिलाने से पहले उनमें तूड़ी या अन्य चारा मिला लेना चाहिए। इससे पाचन शक्ति सही रहती है। यदि आप चाहे तो बाजरा, चोकर, जौ, मक्का, जई, ज्वार, गेहूं व चावल की पॉलिश, मक्की का छिलका आदि इसे खाने को दे सकते हैं। इन चीजों को खिलाने से इसके दूध देने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों जॉन डियर ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

सर्टिफाइड पुराने ट्रैक्टर्स

महिंद्रा 575 डीआई

45 एचपी | 2014 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 3,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

कुबोटा एमयू4501 4WD

45 एचपी | 2022 Model | हनुमानगढ़, राजस्थान

₹ 6,70,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

47 एचपी | 2023 Model | उज्जैन, मध्यप्रदेश

₹ 6,50,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

महिंद्रा 415 डी आई एक्स पी प्लस

42 एचपी | 2020 Model | कोटा, राजस्थान

₹ 4,80,000
प्रमाणित
icon icon-phone-callविक्रेता से संपर्क करें

सभी देखें