प्रकाशित - 02 May 2024 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा
भारत की प्रमुख कृषि मशीनरी निर्माता कंपनी वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अप्रैल 2024 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। वीएसटी ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार कंपनी ने ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की है, जो 45 प्रतिशत से अधिक है। कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 807 टिलर और 204 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। आइए, ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में वीएसटी बिक्री रिपोर्ट 2024 (VST Sales Report 2024) के बारे में जानें।
सबसे पहले वीएसटी की घरेलू बिक्री (VST Domestic Sales) की बात करते हैं। कंपनी ने अप्रैल 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 208 यूनिट की बिक्री की है जबकि कंपनी ने अप्रैल 2023 में 412 यूनिट बेची थी। इस प्रकार ब्रांड को घरेलू बाजार में 49.51 प्रतिशत की बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है।
पावर टिलर्स की बिक्री में वीएसटी को 45.08 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 983 पावर टिलर की बिक्री की है जबकि अप्रैल 2023 में यह आंकड़ा 1790 पावर टिलर का था।
उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि अप्रैल 2024 में कुल वीएसटी टिलर्स और ट्रैक्टर की बिक्री 1191 यूनिट रही है, जबकि अप्रैल 2023 में 2202 यूनिट बेची गई थी। कंपनी ने कुल बिक्री में 45.91% की कमी दर्ज की है।
विवरण | अप्रैल 2024 | अप्रैल 2023 | परिवर्तन (% में) |
---|---|---|---|
पावर टिलर | 983 | 1790 | -45.08% |
ट्रैक्टर | 208 | 412 | -49.51% |
कुल बिक्री (पावर टिलर और ट्रैक्टर) | 1191 | 2202 | -45.91% |
नोट : ऊपर दिए गए आंकड़े ऑडिट नहीं किए गए हैं। ऑडिट के बाद इनमें बदलाव संभव है
Tractor Junction also Offer a Monthly Subscription of Tractor Sales (Wholesale, Retail, Statewise, Districtwise, HPwise) Report. Please Contact us for the detailed report.
Subscribe our Telegram Channel for Industry Updates- https://t.me/TJUNC
Follow us for Latest Tractor Industry Updates-
LinkedIn - https://bit.ly/TJLinkedIN
Facebook - https://bit.ly/TJFacebok